
काशीपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बांसखेड़ा में आयोजित जन संवाद कार्यक्रम में विधायक त्रिलोक सिंह चीमा ने ग्रामीणों से आत्मीय संवाद स्थापित करते हुए उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्राम सभा के सम्मानित भाई-बहन, बुजुर्ग, महिलाएं एवं युवा शामिल हुए और क्षेत्र के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर अपने सुझाव एवं समस्याएं विधायक के समक्ष रखीं। जन संवाद के दौरान ग्रामीणों ने सड़क, पेयजल, जल निकासी, विद्युत व्यवस्था, शिक्षा, स्वास्थ्य तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं से संबंधित समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। विधायक त्रिलोक सिंह चीमा ने सभी शिकायतों और सुझावों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने अधिकारियों से जनसमस्याओं का त्वरित, पारदर्शी एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करने तथा आवश्यक विकास कार्यों को शीघ्र स्वीकृति दिलाने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने को कहा। अपने संबोधन में विधायक त्रिलोक सिंह चीमा ने कहा कि प्रदेश सरकार और वे स्वयं क्षेत्र के समग्र विकास के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जन संवाद कार्यक्रमों का उद्देश्य सीधे जनता के बीच पहुंचकर उनकी समस्याओं को समझना और उनका समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि क्षेत्र के विकास से जुड़ा कोई भी कार्य लंबित नहीं रहने दिया जाएगा तथा प्रत्येक नागरिक की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण कराया जाएगा। कार्यक्रम में ग्राम सभा के प्रधान पति नन्हे सिंह, पूर्व विधायक हरभजन सिंह चीमा, मंडल अध्यक्ष (आवास विकास) अर्जुन सिंह, ग्रामीण मंडल महामंत्री बबलू सैनी, पूर्व प्रधान विजेंद्र सिंह, अनिल कुमार सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं भाजपा पदाधिकारी मौजूद रहे। इसके अलावा सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणों ने कार्यक्रम में भाग लेकर अपने विचार एवं सुझाव साझा किए। कार्यक्रम के समापन पर विधायक त्रिलोक सिंह चीमा ने ग्रामवासियों द्वारा दिए गए स्नेह, विश्वास एवं आत्मीय स्वागत के लिए सभी का हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जनता का विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है और वे क्षेत्र के विकास, जनकल्याण तथा प्रत्येक नागरिक की समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करते रहेंगे। उन्होंने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि काशीपुर विधानसभा क्षेत्र को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए जनसहभागिता के साथ विकास कार्यों की गति लगातार जारी रहेगी।

जुगनू खान
संपादक – जुगनू खबर
पता – काशीपुर, 244712
संपर्क – 6396151800



