
रुद्रपुर। उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारियों के चिन्हीकरण की प्रक्रिया को शीघ्र पूरा कराने की मांग को लेकर आज उत्तराखंड संघर्ष मोर्चा के प्रतिनिधिमंडल ने वरिष्ठ आंदोलनकारी एवं मार्गदर्शक वेद प्रकाश विद्यार्थी तथा हरीश नेगी एडवोकेट के सानिध्य में अपर जिलाधिकारी (एडीएम) रुद्रपुर को उनके कार्यालय में एक आग्रह पत्र सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने आग्रह किया कि राज्य निर्माण आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले आंदोलनकारियों का चिन्हीकरण निर्धारित प्रक्रिया के तहत जल्द से जल्द पूर्ण कराया जाए, ताकि पात्र आंदोलनकारियों को शासन द्वारा मिलने वाले सम्मान एवं सुविधाओं का लाभ समय पर प्राप्त हो सके।
इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी कार्यालय में तैनात डीएम के सहायक राहुल आर्य से भी मुलाकात कर चिन्हीकरण प्रक्रिया की वर्तमान स्थिति की जानकारी ली। राहुल आर्य ने बताया कि 4 जुलाई को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला चयन समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी। इस बैठक में उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारियों के चिन्हीकरण से संबंधित मामलों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया जाएगा तथा आगे की आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। उत्तराखंड संघर्ष मोर्चा के पदाधिकारियों ने आशा व्यक्त की कि जिला प्रशासन आंदोलनकारियों की वर्षों पुरानी मांगों को गंभीरता से लेते हुए चिन्हीकरण की प्रक्रिया को शीघ्र पूर्ण करेगा। उन्होंने कहा कि राज्य निर्माण आंदोलन में योगदान देने वाले आंदोलनकारियों का सम्मान करना सरकार और प्रशासन की नैतिक जिम्मेदारी है।

जुगनू खान
संपादक – जुगनू खबर
पता – काशीपुर, 244712
संपर्क – 6396151800



