





काशीपुर। मुरादाबाद रोड स्थित ग्रेस पैरामेडिकल कॉलेज ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 में शत-प्रतिशत परीक्षा परिणाम हासिल कर एक बार फिर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के क्षेत्र में अपनी पहचान मजबूत की है। उत्कृष्ट शिक्षण व्यवस्था, आधुनिक प्रयोगशालाओं और अनुशासित शैक्षणिक वातावरण के कारण कॉलेज विद्यार्थियों की पहली पसंद बनता जा रहा है। कॉलेज की संचालिका डॉ. शिखा चौहान ने बताया कि संस्थान में उच्च शिक्षित, अनुभवी एवं समर्पित शिक्षकों की टीम विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीकों के अनुरूप व्यावहारिक एवं सैद्धांतिक शिक्षा प्रदान करती है। उन्होंने कहा कि कॉलेज में अत्याधुनिक एवं उच्च गुणवत्ता वाली प्रयोगशालाएं उपलब्ध हैं, जिससे छात्र-छात्राओं को विषय की गहन और व्यावहारिक समझ विकसित करने में सहायता मिलती है। उन्होंने बताया कि कॉलेज का वातावरण स्वच्छ, सुरक्षित और सकारात्मक है। यहां शिक्षक एवं विद्यार्थियों के बीच मित्रवत संबंध हैं, जिससे छात्र बिना किसी संकोच के अपनी शैक्षणिक जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त कर सकते हैं। संस्थान का उद्देश्य केवल परीक्षा में सफलता दिलाना ही नहीं, बल्कि विद्यार्थियों को एक कुशल, आत्मविश्वासी और जिम्मेदार स्वास्थ्यकर्मी के रूप में तैयार करना भी है। डॉ. शिखा चौहान ने बताया कि ग्रेस पैरामेडिकल कॉलेज में विभिन्न स्नातक पाठ्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं, जिनमें Bachelor of Medical Laboratory Technology (BMLT), Bachelor of Operation Theatre Technology (BOTT), Bachelor of Medical Radiology and Imaging Technology (BMRIT), Bachelor of Physiotherapy (BPT) तथा Bachelor of Optometry (B.Optom) शामिल हैं। उन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, आधुनिक सुविधाओं, अनुभवी संकाय और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के प्रति समर्पण ही संस्थान की सबसे बड़ी विशेषता है। यही कारण है कि कॉलेज लगातार उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम दे रहा है और स्वास्थ्य शिक्षा के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान स्थापित कर रहा है।

जुगनू खान
संपादक – जुगनू खबर
पता – काशीपुर, 244712
संपर्क – 6396151800



