IMG-20260702-WA0015

काशीपुर। उत्तराखंड प्राविधिक शिक्षा परिषद द्वारा घोषित वर्ष 2026 के डी. फार्म प्रथम एवं द्वितीय वर्ष के परीक्षा परिणाम में भारत कॉलेज ऑफ फार्मेसी, काशीपुर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शत-प्रतिशत सफलता का रिकॉर्ड बनाया है। कॉलेज के सभी छात्र-छात्राएं प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए हैं, जिससे संस्थान में हर्ष का माहौल है। डी. फार्म प्रथम वर्ष में अनुज ने 81.3 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। धनंजय प्रताप सिंह ने 81.2 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय तथा उर्मिलेश गुप्ता ने 80.66 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं डी. फार्म द्वितीय वर्ष में उवैश अली ने 81.6 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया। अंजुली शर्मा ने 79.9 प्रतिशत अंक अर्जित कर द्वितीय स्थान हासिल किया, जबकि नाइमा खालिद ने 79.1 प्रतिशत अंकों के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया। कॉलेज के निदेशक मान दीपक शर्मा एवं उदयवीर चौधरी ने सभी सफल छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह शानदार परिणाम विद्यार्थियों की मेहनत, अनुशासन और शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन का प्रतिफल है। इस अवसर पर कॉलेज की शिक्षिका जकैया नाज़ तथा शिक्षक शुभम गुप्ता एवं मोहम्मद फ़ईम सहित समस्त शिक्षकों एवं स्टाफ ने भी छात्र-छात्राओं को उनकी उत्कृष्ट सफलता पर हार्दिक बधाई दी और भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।
कॉलेज प्रबंधन ने विश्वास व्यक्त किया कि भारत कॉलेज ऑफ फार्मेसी आगे भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुभवी शिक्षकों और उत्कृष्ट शैक्षणिक वातावरण के माध्यम से विद्यार्थियों को सफलता की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का कार्य करता रहेगा। वर्ष 2026 का शत-प्रतिशत परीक्षा परिणाम संस्थान की शैक्षणिक उत्कृष्टता का प्रमाण है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!