





काशीपुर/जसपुर। उत्तराखंड बोर्ड ऑफ टेक्निकल एजुकेशन, रुड़की द्वारा घोषित पॉलिटेक्निक परीक्षा परिणाम में श्री साईं इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, जसपुर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय वर्ष में 100 प्रतिशत परीक्षा परिणाम हासिल किया। तृतीय वर्ष में इलेक्ट्रिकल ब्रांच के हनी सिंह ने 84.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर कॉलेज में प्रथम स्थान हासिल किया। अर्पित कुमार ने 80.3 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जबकि सिविल ब्रांच के मोहम्मद फैजान ने 79.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। द्वितीय वर्ष में इलेक्ट्रिकल ब्रांच के मयंक शर्मा ने 79.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। सिविल ब्रांच के प्रशांत चौहान ने 77 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय तथा इलेक्ट्रिकल ब्रांच के निखिल कुमार ने 75 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान हासिल किया।
प्रथम वर्ष में इलेक्ट्रिकल ब्रांच की हरमन कौर ने 89.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। चरणजीत एवं मोहम्मद जुबैर ने संयुक्त रूप से 83 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं सिविल ब्रांच के पंकज कुमार ने 84.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इस अवसर पर संस्थान के चेयरमैन राजकुमार सिंह एवं डायरेक्टर अवनीश कुमार ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान प्रधानाचार्य अतुल शर्मा, पंकज कश्यप, नृपेंद्र, काजल, निधि, अमित कुमार, प्रवीण चौहान, नदीम फहीम, लोकेश सहित संस्थान के शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

जुगनू खान
संपादक – जुगनू खबर
पता – काशीपुर, 244712
संपर्क – 6396151800



