Screenshot_20260705_091735_WhatsApp

काशीपुर। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के मंडल महामंत्री संचित मिश्रा ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के पांच वर्ष के कार्यकाल को ऐतिहासिक एवं जनकल्याणकारी बताते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में प्रदेश ने विकास, सुशासन और जनहित के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। संचित मिश्रा ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने पांच वर्षों के कार्यकाल में उत्तराखंड को नई दिशा और नई पहचान देने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि धामी सरकार ने शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पर्यटन, रोजगार, महिला सशक्तिकरण, कृषि, उद्योग और आधारभूत संरचना के विकास को प्राथमिकता देते हुए प्रदेश के सर्वांगीण विकास को गति प्रदान की है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राज्य में अनेक विकास परियोजनाओं को समयबद्ध तरीके से पूरा किया गया, जिससे दूरस्थ क्षेत्रों तक भी विकास की किरण पहुंची है। किसानों के हित में विभिन्न योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन किया गया, जिससे कृषि क्षेत्र को मजबूती मिली और किसानों की आय बढ़ाने की दिशा में सार्थक प्रयास हुए। संचित मिश्रा ने कहा कि प्रदेश में निवेश को बढ़ावा देने, युवाओं के लिए रोजगार के अवसर सृजित करने तथा महिलाओं के आत्मनिर्भर बनने के लिए सरकार द्वारा कई महत्वपूर्ण योजनाएं संचालित की गई हैं। उन्होंने समान नागरिक संहिता लागू करने, नकल विरोधी कानून, पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया तथा भ्रष्टाचार के विरुद्ध सरकार की सख्त कार्यवाही को भी मुख्यमंत्री की महत्वपूर्ण उपलब्धियां बताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व में उत्तराखंड विकास के पथ पर तेजी से आगे बढ़ रहा है। प्रदेश सरकार ने धार्मिक पर्यटन, चारधाम यात्रा, आधारभूत सुविधाओं के विस्तार तथा निवेश को बढ़ावा देकर उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था को नई मजबूती प्रदान की है। संचित मिश्रा ने विश्वास व्यक्त किया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड आने वाले वर्षों में विकास के नए कीर्तिमान स्थापित करेगा और प्रदेश देश के अग्रणी राज्यों की श्रेणी में अपनी मजबूत पहचान बनाएगा। उन्होंने कहा कि जनता का विश्वास सरकार के प्रति लगातार बढ़ रहा है क्योंकि सरकार जनभावनाओं के अनुरूप कार्य करते हुए विकास और सुशासन के संकल्प को साकार कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!