काशीपुर। भारत के महान शिक्षाविद्, प्रखर राष्ट्रवादी विचारक एवं भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की 125वीं जयंती के अवसर पर महाविद्यालय में छात्राओं की संगोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें विधायक श्री त्रिलोक सिंह चीमा ने सहभागिता कर छात्राओं एवं उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया।
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद आदरणीय श्री महेंद्र भट्ट जी का प्रेरणादायी उद्बोधन तथा प्रदेश उपाध्यक्ष आदरणीय श्री राजेंद्र बिष्ट जी का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। दोनों वरिष्ठ नेताओं ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के राष्ट्रवादी विचारों, शिक्षा के महत्व, भारतीय संस्कृति तथा राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर विस्तार से अपने विचार व्यक्त किए।
विधायक श्री त्रिलोक सिंह चीमा ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र की एकता, अखंडता और सांस्कृतिक मूल्यों की रक्षा के लिए समर्पित रहा। उनका त्याग, राष्ट्रभक्ति और दूरदर्शी नेतृत्व आज भी प्रत्येक भारतीय के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश डॉ. मुखर्जी के सपनों के भारत के निर्माण की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहा है तथा मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी के नेतृत्व में उत्तराखंड सरकार शिक्षा, युवा सशक्तिकरण और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण के लिए अनेक महत्वपूर्ण कार्य कर रही है।
कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष श्री मनोज पाल जी, मेयर श्री दीपक बाली जी, चेयरमैन श्री राम मेहरोत्रा जी, राज्य मंत्री सुश्री सीमा चौहान जी, राज्य मंत्री श्री मंजीत सिंह जी, ब्लॉक प्रमुख श्रीमती चंद्रप्रभा जी, पूर्व महापौर श्रीमती उषा चौधरी जी, प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा श्रीमती रुचि भट्ट जी, जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा श्रीमती आकांक्षा ठाकुर जी, प्रदेश प्रवक्ता श्री गुरविंदर चंडोक जी, डॉ. यूनुस चौधरी जी सहित अनेक जनप्रतिनिधि, छात्राएँ एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
विधायक श्री त्रिलोक सिंह चीमा ने कहा कि ऐसे आयोजन नई पीढ़ी को राष्ट्रभक्ति, सामाजिक उत्तरदायित्व एवं भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। उन्होंने संगोष्ठी के सफल आयोजन के लिए आयोजकों को बधाई देते हुए छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।

जुगनू खान
संपादक – जुगनू खबर
पता – काशीपुर, 244712
संपर्क – 6396151800
