Screenshot_20231003_181429_Samsung Internet

काशीपुर डेवलपमेंट फोरम (KDF) द्वारा द्रोणासागर परिसर में स्थित अत्यंत पुराने, सूखे एवं खतरनाक वृक्ष से लगातार हो रहे खतरे को लेकर उप जिलाधिकारी काशीपुर को पत्र देकर तत्काल कार्रवाई का अनुरोध किया गया था।

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए उप जिलाधिकारी महोदय ने KDF के पत्र का तत्काल संज्ञान लेते हुए त्वरित कार्रवाई की। सर्वप्रथम खतरनाक वृक्ष के आगे एवं पीछे अवरोधक एवं चेतावनी व्यवस्था कराई गई, ताकि वहां से गुजरने वाले नागरिक सावधानी बरतें और किसी अप्रिय घटना से बचा जा सके।

वन विभाग की आवश्यक औपचारिकताओं में लगने वाले समय तथा प्रतिदिन बड़ी संख्या में नागरिकों के आवागमन को ध्यान में रखते हुए उप जिलाधिकारी महोदय ने जनसुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए उक्त खतरनाक वृक्ष को शीघ्र काटने के आदेश भी दिए हैं। उम्मीद है कि अगले एक-दो दिनों में वृक्ष को हटा दिया जाएगा।

काशीपुर डेवलपमेंट फोरम (KDF) उप जिलाधिकारी महोदय की इस संवेदनशीलता, तत्परता एवं त्वरित कार्रवाई के लिए उनका हार्दिक आभार व्यक्त करता है।

यह कार्रवाई इस बात का उदाहरण है कि प्रशासन और सामाजिक संस्थाओं के बीच सकारात्मक समन्वय से जनसमस्याओं का शीघ्र समाधान संभव है।

राजीव घई
अध्यक्ष
काशीपुर डेवलपमेंट फोरम (KDF)
काशीपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!