Screenshot_20260719_110355_WhatsApp

काशीपुर /बिजनौर । मुंशी प्रेमचंद जयंती के अवसर पर आगामी 31 जुलाई 2026 को बिजनौर में एक भव्य साहित्यिक कार्यक्रम एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में सुप्रसिद्ध कथाकार एवं साहित्यकार काशीपुर निवासी विनोद भगत को उनके साहित्यिक योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा। आपको बता दें कि विनोद भगत अब तक तीन पुस्तकें लिख चुके हैं।” पेट की आग, “बारिश की एक बूंद “ये दो काव्य संग्रह और हाल ही में उनकी एक कहानी संग्रह “दरकते सपने” प्रकाशित हुआ है

मुंशी प्रेमचंद स्मृति समिति, बिजनौर द्वारा आयोजित इस समारोह में साहित्य प्रेमियों, लेखकों एवं बुद्धिजीवियों की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी। आयोजन के दौरान मुंशी प्रेमचंद के साहित्य, उनकी सामाजिक दृष्टि तथा हिंदी कथा साहित्य में उनके अमूल्य योगदान पर विचार-विमर्श किया जाएगा।

कार्यक्रम सायं 4:00 बजे से श्याम विहार कॉलोनी, नजीबाबाद रोड, गेट नंबर-1, स्टेशन चौराहा, बिजनौर में आयोजित होगा।

इस दौरान प्रदेश के तमाम दिग्गज साहित्यकार भी मौजूद रहेंगे। समारोह का आयोजन मुंशी प्रेमचंद स्मृति समिति के तत्वावधान में किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!