





काशीपुर। स्टील एवं फूड्स प्रोसेसिंग के क्षेत्र में उत्तराखण्ड के अग्रणी औद्योगिक समूह केवीएस प्रीमियर ग्रुप (काशी विश्वनाथ स्टील्स प्रा. लि., केवीएस कास्टिंग्स लि. एवं देवार्पण फूड्स प्रा. लि.) ने एक बार फिर सामाजिक सरोकारों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का परिचय देते हुए केवीएस प्रीमियर फाउंडेशन, रोटरी क्लब ऑफ काशीपुर एवं इनरव्हील क्लब ऑफ काशीपुर के संयुक्त तत्वावधान में काशी विश्वनाथ स्टील्स प्रा. लि. परिसर में भव्य स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया। समाज सेवा, मानवता और जनकल्याण को समर्पित इस शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि महापौर दीपक बाली सहित विशिष्ट अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख चन्द्रप्रभा, उत्तराखण्ड राज्य महिला आयोग की सदस्या मुक्ता सिंह, नगर आयुक्त रविन्द्र सिंह बिष्ट, केवीएस प्रीमियर ग्रुप के प्रबंध निदेशक देवेंद्र कुमार अग्रवाल, निदेशक अर्पण जिंदल एवं बी.पी. गोयल, रोटरी क्लब अध्यक्ष रो. संजय गोयल, सचिव रो. रेखा अग्रवाल, पूर्व गवर्नर पवन अग्रवाल, संयुक्त सचिव रो. प्राची अग्रवाल, इनरव्हील क्लब की अध्यक्षा रूपाली अग्रवाल एवं सचिव सारिका अग्रवाल सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि महापौर दीपक बाली ने अपने संबोधन में कहा कि “रक्तदान महादान है। एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद व्यक्ति को नया जीवन दे सकता है। प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को समय-समय पर स्वैच्छिक रक्तदान कर समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए।” शिविर में युवाओं, महिलाओं, औद्योगिक कर्मचारियों तथा विभिन्न सामाजिक संगठनों के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया। रक्तदान से पहले एल.डी. भट्ट राजकीय चिकित्सालय, काशीपुर के विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम द्वारा सभी रक्तदाताओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। चिकित्सकीय मानकों के अनुरूप पात्र पाए गए रक्तदाताओं से सुरक्षित एवं वैज्ञानिक तरीके से रक्त संग्रह किया गया। शिविर के दौरान सैकड़ों यूनिट रक्त एकत्रित किया गया, जिसे भविष्य में दुर्घटना पीड़ितों, गंभीर रूप से बीमार मरीजों एवं अन्य जरूरतमंद लोगों के उपचार में उपयोग किया जाएगा। केवीएस प्रीमियर ग्रुप के प्रबंध निदेशक देवेंद्र कुमार अग्रवाल ने कहा की केवीएस प्रीमियर ग्रुप केवल औद्योगिक विकास तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज सेवा हमारी प्राथमिक जिम्मेदारी है। रक्तदान ऐसा पुनीत कार्य है जो किसी अनजान व्यक्ति को भी नया जीवन दे सकता है। हमें प्रसन्नता है कि बड़ी संख्या में लोगों ने इस अभियान में भाग लेकर मानवता की मिसाल पेश की। भविष्य में भी केवीएस प्रीमियर फाउंडेशन चिकित्सा, शिक्षा, खेल एवं सामाजिक उत्थान से जुड़े ऐसे जनहित कार्यक्रम लगातार आयोजित करता रहेगा। हम सभी रक्तदाताओं, चिकित्सकों, रोटरी क्लब, इनरव्हील क्लब तथा सहयोगी संस्थाओं के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करते हैं।” कार्यक्रम के समापन पर सभी रक्तदाताओं को प्रशस्ति-पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। आयोजकों ने भविष्य में भी नियमित रूप से रक्तदान शिविर एवं स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने का संकल्प दोहराया। इस अवसर पर पुनीत मोहिन्द्रा, एस.के. सिंह, संजय अग्रवाल, रो. पवन अग्रवाल, रो. राज मेहरोत्रा, रो. अतुल असावा, रो. पारस मेहरोत्रा, रो. राजीव खरबन्दा, रो. मनोज चौधरी, डॉ. मनु पाण्डेय, दीपक कुमार यादव, रो. मयंक अग्रवाल सहित अनेक चिकित्सक, समाजसेवी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

जुगनू खान
संपादक – जुगनू खबर
पता – काशीपुर, 244712
संपर्क – 6396151800
