
काशीपुर। नवनियुक्त कोतवाल मोहन चंद्र पांडे ने शनिवार को आईटीआई कोतवाली का कार्यभार ग्रहण कर लिया। कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने कोतवाली कार्यालय, मैस और उपनिरीक्षकों के कक्षों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कोतवाल मोहन चंद्र पांडे ने कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता क्षेत्र में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण करना होगी। साथ ही कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने पुलिस कर्मियों को जनसमस्याओं का त्वरित और निष्पक्ष समाधान करने के निर्देश भी दिए।

जुगनू खान
संपादक – जुगनू खबर
पता – काशीपुर, 244712
संपर्क – 6396151800
