November 24, 2026
Screenshot_20260724_191720_WhatsAppBusiness

काशीपुर। विधानसभा क्षेत्र काशीपुर के ब्लॉक सभागार में आयोजित “लखपति दीदी सम्मान सम्मेलन” में क्षेत्रीय विधायक त्रिलोक सिंह चीमा ने स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी लखपति दीदियों को सम्मानित करते हुए उनके स्वरोजगार और आत्मनिर्भरता की दिशा में किए जा रहे कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि महिलाओं का आर्थिक रूप से सशक्त होना समाज और देश के विकास की सबसे बड़ी ताकत है। विधायक त्रिलोक सिंह चीमा ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार तथा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित कर रही है। स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से हजारों महिलाएं आज स्वरोजगार अपनाकर अपने परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत कर रही हैं और अन्य महिलाओं के लिए प्रेरणा बन रही हैं। सम्मेलन में सम्मानित लखपति दीदियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि सरकार की विभिन्न योजनाओं और स्वयं सहायता समूहों से जुड़ने के बाद उनके जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आया है। उन्होंने बताया कि आज वे आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर हैं और अपने परिवार के साथ-साथ समाज में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।
कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को स्वयं सहायता समूहों के विस्तार, स्वरोजगार के अवसरों तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी दी गई। वक्ताओं ने महिलाओं से अधिक से अधिक संख्या में योजनाओं का लाभ उठाकर आत्मनिर्भर बनने का आह्वान किया। इस अवसर पर मुख्य वक्ता श्रीमती कल्पना बोरा, भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती आकांक्षा ठाकुर, राज्य मंत्री सुश्री सीमा चौहान, पूर्व महापौर श्रीमती उषा चौधरी, ब्लॉक प्रमुख श्रीमती चंद्रप्रभा, महिला मोर्चा की पदाधिकारी, मंडल अध्यक्षगण तथा बड़ी संख्या में स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी लखपति दीदियां एवं मातृशक्ति उपस्थित रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!