





काशीपुर। पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के संकल्प के साथ आज यू.के. एनक्लेव स्थित माता मंदिर परिसर में आरोहण सामाजिक संस्था द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में संस्था की अध्यक्षा श्रीमती नीता पोखरिया, सचिव श्रीमती चित्रा बिष्ट तथा यू.के. एनक्लेव के समाजसेवी श्री गुरुदर्शन सिंह बाघा, श्री जयदीप ढोंडियाल , श्री विपिन पाल, श्री लक्ष्मण जी, श्री लोकेश जी, श्री चमन जी, श्रीमती सरोज जी, श्री ओम जी, श्रीमती लक्ष्मी जी, श्री मधुसूदन जी, श्री लखविंदर जी, श्री अमर जी एवं श्री राजेश जी सहित स्थानीय नागरिकों ने एक-एक पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

इस अवसर पर आम, अमरूद, जामुन, अमलतास, कचनार, नीम, आँवला, गुलमोहर एवं सहजन सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे गए।

कार्यक्रम के दौरान आरोहण सामाजिक संस्था के पदाधिकारियों ने उपस्थित लोगों से पौधारोपण के साथ-साथ पौधों के संरक्षण और नियमित देखभाल का भी संकल्प लेने का आग्रह किया क्योकि पौधे लगाने के साथ साथ उनकी देखभाल भी उतनी हीं महत्वपूर्ण है.

जुगनू खान
संपादक – जुगनू खबर
पता – काशीपुर, 244712
संपर्क – 6396151800
