





बाजपुर बिश्नोई ग्लोबल कन्वेंशन एवं एक्सपो–2026 के अंतर्गत उत्तराखण्ड बिश्नोई सभा सेवक दल, काशीपुर के तत्वावधान में बिश्नोई बिजनेस समिट–बाजपुर का भव्य एवं सफल आयोजन नवनिर्मित ब्लू स्काई रेस्ट्रां, बाजपुर में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य बिश्नोई समाज के उद्यमियों, व्यापारियों, उद्योगपतियों, स्टार्टअप संस्थापकों एवं युवा व्यवसायियों को एक साझा मंच प्रदान कर व्यापारिक सहयोग, नवाचार, निवेश, स्वरोजगार एवं आत्मनिर्भरता को नई दिशा देना रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ भीम गोड़ा बिश्नोई बाड़ा के महंत स्वामी श्री प्रणवानंद जी महाराज (पी.के. गुरु जी) के पावन सानिध्य एवं आशीर्वचनों से गुरु जम्भेश्वर भगवान के चरणों मैं दीप प्रज्ज्वलित करके हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री रामराज विश्नोई, उपाध्यक्ष, उत्तराखण्ड बिश्नोई सभा सेवक दल, काशीपुर द्वारा हुई, कार्यक्रम मैं विश्नोई युवा संत स्वामी सागरानंद जी महाराज के मुखारविंद से अध्यात्म से व्यापार का मनोरम वर्णन किया गया, समारोह के मुख्य अतिथि श्री कश्यप कुमार विश्नोई (देहरादून) रहे। वहीं बिश्नोई ग्लोबल काउंसिल के संस्थापक एवं अध्यक्ष श्री रमेश बिश्नोई (राजस्थान) ने मुख्य वक्ता के रूप में समाज को आर्थिक रूप से संगठित करने, व्यापारिक नेटवर्क विकसित करने तथा युवाओं को उद्यमिता की ओर प्रेरित करने का आह्वान किया। और आने वाली 18,19 एवं 20 सितम्बर को जोधपुर में होने वाले विश्नोई ग्लोबल कन्वेंशन एवं एक्सपो 2026 में आने का आह्वान किया, इंजी. आर. के. विश्नोई (दिल्ली) ने आधुनिक उद्योग, नवाचार एवं व्यापारिक सहयोग की आवश्यकता पर अपने विचार रखते हुए समाज के आर्थिक उत्थान के लिए सामूहिक प्रयासों पर बल दिया। मुख्य अतथि श्री कश्यप कुमार विश्नोई जी के उद्बोधन द्वारा व्यापारिक नेटवर्किंग, नए निवेश के अवसर, स्टार्टअप, स्वरोजगार, उद्योग विस्तार, आपसी सहयोग तथा समाज की आर्थिक एकजुटता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक चर्चा हुई। सभी वक्ताओं ने कहा कि यदि समाज का प्रत्येक सक्षम व्यापारी और उद्योगपति युवा उद्यमियों का मार्गदर्शन एवं सहयोग करेगा तो बिश्नोई समाज आर्थिक रूप से देश के अग्रणी समाजों में अपनी सशक्त पहचान स्थापित कर सकेगा। कार्यक्रम में समाज के अनेक प्रतिष्ठित उद्योगपति, व्यापारी, व्यवसायी एवं गणमान्य नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। उपस्थित प्रमुख जनों में विश्वपाल विश्नोई, डॉ. सुरेन्द्र कुमार विश्नोई, डॉ. राजेश विश्नोई, मनोज विश्नोई, ओमप्रकाश विश्नोई, चरण सिंह विश्नोई, संजीव विश्नोई, अनुराग विश्नोई, श्री ओम बिश्नोई, हरिओम विश्नोई, संजय विश्नोई,अनुपम बिश्नोई, मीनू गुप्ता विश्नोई, कल्पना बिश्नोई, रेनू विश्नोई,एडवोकेट शरद विश्नोई, रवि विश्नोई, ऋषि देव विश्नोई, रविन्द्र विश्नोई, तक्षराज विश्नोई,शरद बिश्नोई, राजकुमार बिश्नोई,राजीव बांगड़वा,अखिलेश विश्नोई, पूर्व डीवाईएसपी उत्तराखण्ड श्री संजय विश्नोई तथा नवदीप विश्नोई सहित समाज के अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे। आयोजन समिति ने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों एवं समाजबंधुओं का आभार व्यक्त करते हुए विश्वास जताया कि बिश्नोई बिजनेस समिट–बाजपुर समाज में व्यापारिक सहयोग, नए उद्योगों की स्थापना, युवा उद्यमिता को प्रोत्साहन तथा आर्थिक आत्मनिर्भरता की दिशा में एक ऐतिहासिक एवं मील का पत्थर सिद्ध होगा। साथ ही यह आयोजन आगामी बिश्नोई ग्लोबल कन्वेंशन एवं एक्सपो–2026 को और अधिक सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

जुगनू खान
संपादक – जुगनू खबर
पता – काशीपुर, 244712
संपर्क – 6396151800
