Screenshot_20260731_143902_Gallery

हल्द्वानी। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं नैनीताल जिला प्रभारी बलकार सिंह ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार द्वारा किसानों के हित में संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र किसान तक पहुंचाना संगठन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से किसानों के बीच जाकर योजनाओं की जानकारी देने और अधिक से अधिक पात्र किसानों को इन योजनाओं से जोड़ने का आह्वान किया। यह बातें उन्होंने भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा, नैनीताल की जिला स्तरीय संगठनात्मक बैठक को संबोधित करते हुए कहीं। बैठक घुनी नंबर-2 स्थित जिला किसान मोर्चा अध्यक्ष गणेश शाह के कार्यालय में आयोजित हुई। इस दौरान प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं जिला सह प्रभारी बाबूराम तोमर भी मौजूद रहे। कार्यक्रम के प्रारंभ में बलकार सिंह और बाबूराम तोमर का पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत एवं सम्मान किया गया बलकार सिंह ने कहा कि किसान मोर्चा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने के साथ-साथ किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि सरकार की किसान हितैषी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना ही संगठन का लक्ष्य है। बैठक की अध्यक्षता जिला किसान मोर्चा अध्यक्ष गणेश शाह ने की। उन्होंने कहा कि किसान मोर्चा का प्रत्येक कार्यकर्ता किसानों और सरकार के बीच मजबूत सेतु बनकर कार्य करेगा। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री दीपक जोशी ने किया।बैठक में जिला एवं मंडल स्तर के पदाधिकारियों का परिचय कराया गया तथा संगठन की आगामी कार्ययोजना और किसान हित से जुड़े विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर जिला महामंत्री विपिन कांडपाल, जिला उपाध्यक्ष चंद्र प्रकाश उपाध्याय, सोशल मीडिया संयोजक कैप्टन सोबन सिंह भड़, सह सोशल मीडिया संयोजक प्रमोद बिष्ट, जिला कार्यकारिणी सदस्य संजय भोजक, रमेश चंद जोशी, दीवान सिंह मेहरा सहित जिला, मंडल एवं शक्ति केंद्रों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!