
काशीपुर। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की 8 अगस्त को हल्द्वानी के रामलीला ग्राउंड में आयोजित प्रस्तावित महारैली को लेकर काशीपुर कांग्रेस संगठन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में वरिष्ठ कांग्रेस नेता अनुपम शर्मा ने काशीपुर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं, समर्थकों और आम नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में हल्द्वानी पहुंचकर महारैली को सफल बनाने की अपील की है। अनुपम शर्मा ने कहा कि यह महारैली उत्तराखंड की जनता की आवाज़ को बुलंद करने का महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने कहा कि काशीपुर से बड़ी संख्या में लोग हल्द्वानी के लिए रवाना होंगे और कांग्रेस की नीतियों तथा जनहित के मुद्दों के समर्थन में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराएंगे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच उत्साह का माहौल है और काशीपुर क्षेत्र में महारैली को लेकर लगातार जनसंपर्क किया जा रहा है। समर्थकों और कार्यकर्ताओं का कहना है कि अनुपम शर्मा ने पिछले कुछ वर्षों में क्षेत्र के विभिन्न सामाजिक एवं जनहित के मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभाई है। स्थानीय समस्याओं को उठाने और लोगों के बीच लगातार उपस्थित रहने के कारण उन्हें व्यापक जनसमर्थन मिल रहा है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं का दावा है कि अनुपम शर्मा के नेतृत्व में काशीपुर से बड़ी संख्या में लोग महारैली में शामिल होने के लिए हल्द्वानी पहुंचेंगे। उनके समर्थकों का कहना है कि जनता का स्नेह और विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है तथा यही उत्साह महारैली में भी देखने को मिलेगा। अनुपम शर्मा ने सभी कांग्रेसजनों से समय पर हल्द्वानी पहुंचकर महारैली को ऐतिहासिक बनाने का आह्वान करते हुए कहा कि जनता की भागीदारी ही लोकतंत्र की सबसे बड़ी शक्ति है।

जुगनू खान
संपादक – जुगनू खबर
पता – काशीपुर, 244712
संपर्क – 6396151800
