IMG-20260807-WA0009

काशीपुर। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की 8 अगस्त को हल्द्वानी के रामलीला ग्राउंड में आयोजित होने वाली प्रस्तावित महारैली को लेकर कांग्रेस संगठन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में काशीपुर कांग्रेस के वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरुण चौहान ने काशीपुर नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं, समर्थकों और आम जनता से अधिक से अधिक संख्या में हल्द्वानी पहुंचकर महारैली को ऐतिहासिक बनाने की अपील की है। अरुण चौहान ने कहा कि यह महारैली केवल एक राजनीतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि उत्तराखंड की जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर मजबूती से रखने का महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता पूरी ऊर्जा और उत्साह के साथ तैयारियों में जुटे हुए हैं और काशीपुर से बड़ी संख्या में लोग हल्द्वानी पहुंचेंगे। अरुण चौहान ने नगर के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी लगातार जनसंपर्क कर लोगों से महारैली में शामिल होने का आग्रह किया है। लंबे समय से कांग्रेस संगठन में सक्रिय रहते हुए उन्होंने संगठन को मजबूत करने और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने का कार्य किया है। यही कारण है कि काशीपुर के ग्रामीण क्षेत्रों में उनकी मजबूत पकड़ और व्यापक जनसंपर्क देखने को मिलता है। संगठन के कार्यकर्ताओं का कहना है कि अरुण चौहान के नेतृत्व में ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों से बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं समर्थक हल्द्वानी के लिए रवाना होंगे।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा जनता के हितों के लिए संघर्ष करती रही है और आज भी आमजन की समस्याओं को मजबूती से उठाने का काम कर रही है। उन्होंने सभी कांग्रेसजनों से आह्वान किया कि वे अपने परिवार, मित्रों और परिचितों के साथ अधिक से अधिक संख्या में हल्द्वानी पहुंचकर राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का स्वागत करें तथा महारैली को ऐतिहासिक सफलता दिलाएं। अरुण चौहान ने विश्वास व्यक्त किया कि काशीपुर की जनता और कांग्रेस कार्यकर्ताओं का उत्साह इस महारैली में स्पष्ट रूप से दिखाई देगा और काशीपुर से हजारों की संख्या में लोग हल्द्वानी पहुंचकर अपनी मजबूत भागीदारी दर्ज कराएंगे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भी महारैली को लेकर विशेष उत्साह देखा जा रहा है और तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!