काशीपुर। महानगर कांग्रेस कमेटी की जिलाध्यक्ष अलका पाल के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महाराणा प्रताप चौक पर भाजपा सरकार एवं पुलिस प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन कर पुतला दहन किया। कार्यकर्ताओं ने हल्द्वानी में आयोजित कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की रैली के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं को रोके जाने तथा नैनीताल के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक की कथित टिप्पणी को लेकर विरोध जताया। इस दौरान महानगर कांग्रेस जिलाध्यक्ष अलका पाल ने आरोप लगाया कि रैली में शामिल होने जा रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग कर रोका गया। उन्होंने प्रदेश में कानून व्यवस्था, खनन और अफसरशाही के मुद्दों को लेकर भी सरकार पर सवाल उठाए। एआईसीसी सदस्य एवं प्रदेश उपाध्यक्ष अनुपम शर्मा ने कहा कि सरकार को प्रशासनिक अधिकारियों पर नियंत्रण रखना चाहिए। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ किए गए व्यवहार को लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत बताया। प्रदर्शन के दौरान काशीपुर महानगर के वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरुण चौहान, पूर्व महानगर अध्यक्ष मुशर्रफ हुसैन, सुशील गुड़िया, हरीश कुमार सिंह, विमल गुड़िया, संजय चतुर्वेदी, सरित चतुर्वेदी, जितेंद्र सरस्वती, मनोज जोशी, दीपिका गुड़िया, उमेश जोशी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

जुगनू खान
संपादक – जुगनू खबर
पता – काशीपुर, 244712
संपर्क – 6396151800
