Screenshot_20260812_152124_WhatsApp

काशीपुर। चन्द्रावती तिवारी कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय, काशीपुर में एंटी रैगिंग दिवस के अवसर पर एंटी रैगिंग प्रकोष्ठ की ओर से जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को रैगिंग जैसी कुप्रथा के प्रति जागरूक करना तथा महाविद्यालय परिसर को रैगिंग मुक्त बनाए रखना रहा।
एंटी रैगिंग नोडल अधिकारी डॉ. रमा अरोरा ने छात्राओं को रैगिंग के अभिप्राय, इसके कानूनी प्रावधानों एवं दंड, रैगिंग से होने वाले दुष्परिणामों तथा शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने छात्राओं को ऑनलाइन शपथ-पत्र सहित एंटी रैगिंग से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियों से भी अवगत कराया। कार्यक्रम के अंत में महाविद्यालय की प्रभारी प्राचार्या डॉ. दीपिका आत्रेय ने समस्त छात्राओं को रैगिंग मुक्त परिसर बनाए रखने की सामूहिक शपथ दिलाई। उन्होंने छात्राओं से रैगिंग का विरोध करने और किसी भी प्रकार की घटना सामने आने पर तत्काल इसकी सूचना संबंधित अधिकारियों को देने का आह्वान किया। इस अवसर पर एंटी रैगिंग प्रकोष्ठ के सदस्य डॉ. ज्योति रावत, डॉ. ज्योति गोयल, डॉ. अविनाश मिश्रा, श्रीमती कृति टंडन, विजेन्द्र कुमार, रविन्द्र सिंह, घनश्याम सहित छात्रा प्रतिनिधि कु. निकिता पांडे, कु. शोभिता आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!