Screenshot_20260814_134710_WhatsApp

काशीपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भारती नवचेतना सांस्कृतिक समिति की ओर से 15 अगस्त को सार्वजनिक सामूहिक राष्ट्रगान कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन महाराणा प्रताप चौक स्थित फ्लाईओवर के नीचे दोपहर 12:30 बजे किया जाएगा। समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नागरिकों को एकजुट कर देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रप्रेम का संदेश देना है। कार्यक्रम में नगरवासी सामूहिक रूप से राष्ट्रगान गाएंगे। आयोजकों ने कहा कि राष्ट्रगान के माध्यम से समाज में आपसी भाईचारे और राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे राजनीतिक, धार्मिक और व्यक्तिगत स्वार्थों से ऊपर उठकर देश के सम्मान में कार्यक्रम में शामिल हों और इस ऐतिहासिक अवसर का हिस्सा बनें। समिति की ओर से नगरवासियों से सपरिवार अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने की अपील की गई है। आयोजकों ने प्रतिभागियों से निर्धारित समय से लगभग 10 मिनट पूर्व कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने का आग्रह किया है।

स्थान: महाराणा प्रताप चौक, फ्लाईओवर के नीचे, काशीपुर
समय: दोपहर 12:30 बजे
आयोजक: भारती नवचेतना सांस्कृतिक समिति

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!