





95% विद्यार्थी 70% से अधिक अंकों साथ उत्तीर्ण।
काशीपुर। प्रतिभा को किसी परिचय का मोहताज नहीं होना चाहिए वह अपने आप उत्कृष्ट व बेशकीमती होती है इस बेहतरीन प्रतिभा का जबरदस्त उदाहरण हमें सत्येंद्र चंद्र गुड़िया लॉ कॉलेज के विधि पाठ्यक्रम के अंतिम वर्ष के छात्र – छात्राओं में विशेष रूप से परिलक्षित होता है लॉ कॉलेज के रजिस्ट्रार डॉक्टर सुधीर कुमार दुबे ने बताया कि 95% छात्र -छात्राएं 70% से अधिक अंक अर्जित किए हैं, वहीं शेष सभी छात्र -छात्राएं 68% से अधिक अंक अर्जित किए हैं । जो एस सी गुड़िया लॉ कॉलेज के गौरवमई परंपरा में एक मील का पत्थर साबित हुआ है । प्रथम स्थान पर शालिनी शर्मा पुत्री श्री लक्ष्मीकांत शर्मा ने 85.09% अंक प्राप्त कर का कॉलेज का नाम रोशन किया है तथा आफरीन पुत्री मोहम्मद अनीस 84.76% सुरभि चौहान पुत्री तीरथ सिंह चौहान ने 84.01% अंक प्राप्त कर क्रमशः द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया । यह बताते चलें कि चौथे एवं पांचवें स्थान पर क्रजशः कु स्वाति पुत्री श्री सत्येंद्र कुमार ने 83.77 % एवं राजीव कुमार सैनी पुत्र श्री राम भरोसे लाल सैनी ने 83.02 अंक प्राप्त कर कॉलेज व अपने परिवार का गौरव बढ़ाया है विद्यार्थियों की इस अभूतपूर्व उपलब्धि पर संस्थान की चेयरमैन श्रीमती विमला गुड़िया सहित समस्त प्रबंध समिति, निदेशक गण प्राचार्य, रजिस्ट्रार ,प्राध्यापक गण समस्त स्टाफ ने हर्ष व्यक्त करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।
डॉक्टर सुधीर कुमार दुबे
रजिस्ट्रार (विधि)

जुगनू खान
संपादक – जुगनू खबर
पता – काशीपुर, 244712
संपर्क – 6396151800
