





काशीपुर। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर श्याम मॉडर्न स्कूल सेल्फ केयर टीम, काशीपुर की ओर से रविवार, 6 सितंबर को ‘श्री राधा रानी-श्री कृष्ण रूप सज्जा प्रतियोगिता’ का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता मानपुर रोड स्थित बाबा रिसोर्ट, नागनाथ मंदिर के पास आयोजित होगी। आयोजकों के अनुसार प्रतियोगिता में प्रतिभागियों को चार वर्गों में विभाजित किया गया है। शिशु वर्ग में 6 माह से 3 वर्ष, कनिष्ठ वर्ग में 3 वर्ष 1 दिन से 8 वर्ष, वरिष्ठ वर्ग में 8 वर्ष 1 दिन से 16 वर्ष तथा समूह वर्ग में 6 माह से 16 वर्ष तक के प्रतिभागी हिस्सा ले सकेंगे। आयु की गणना 6 सितंबर 2026 के आधार पर की जाएगी। प्रतियोगिता में बालक श्रीकृष्ण और बालिकाएं श्री राधा रानी के रूप में प्रस्तुति दे सकेंगी। प्रतिभागियों को अभिनय, गायन, नृत्य और संवाद के माध्यम से अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा। प्रत्येक प्रस्तुति की अधिकतम समय सीमा दो मिनट निर्धारित की गई है। नृत्य प्रस्तुत करने वाले प्रतिभागियों को अपनी प्रस्तुति का संगीत पेन ड्राइव में साथ लाना होगा। सभी वर्गों में प्रथम, द्वितीय, तृतीय और सांत्वना पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। निर्णायक मंडल का निर्णय अंतिम माना जाएगा। आयोजकों ने अभिभावकों से अपील की है कि वे प्रतिभागियों को घर से ही तैयार कर प्रतियोगिता स्थल पर लाएं। बच्चों को प्रतियोगिता स्थल तक लाने और वापस ले जाने की जिम्मेदारी अभिभावकों की होगी। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए 200 रुपये प्रति प्रतिभागी आवेदन शुल्क निर्धारित किया गया है। आयु प्रमाण के लिए जन्म प्रमाण पत्र अथवा आधार कार्ड की फोटो प्रति शुल्क जमा करते समय उपलब्ध करानी होगी। प्रतियोगिता के लिए व्हाट्सऐप के माध्यम से भी नामांकन कराया जा सकता है। इसके लिए 9411195101 नंबर पर संपर्क किया जा सकता है। फार्म एवं शुल्क प्रतियोगिता स्थल पर भी जमा करने की व्यवस्था रहेगी। नामांकन का पता श्याम मॉडर्न जूनियर हाईस्कूल, लुहारों वाली गली, मुंशीग्राम चौराहा के निकट, मौहल्ला कानूंगोयान, काशीपुर निर्धारित किया गया है आयोजकों के मुताबिक कनिष्ठ एवं वरिष्ठ वर्ग की प्रतियोगिता सुबह 9 बजे से, जबकि शिशु एवं समूह वर्ग की प्रतियोगिता दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों को श्रीकृष्ण और राधा रानी के स्वरूप एवं संस्कृति से जोड़ते हुए उनकी प्रतिभा को मंच प्रदान करना है।

जुगनू खान
संपादक – जुगनू खबर
पता – काशीपुर, 244712
संपर्क – 6396151800
