





काशीपुर, 5 सितंबर 2026।
श्रीराम इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी (SIMT) में शिक्षक दिवस के अवसर पर एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन पी0जी0 कॉन्फ्रेंस रूम में किया गया। कार्यक्रम में संस्थान के शिक्षकों और शिक्षाविदों ने शिक्षा के बदलते स्वरूप, शिक्षकों की भूमिका तथा नई तकनीकों के प्रभाव पर अपने विचार प्रस्तुत किए।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं भारत के महान शिक्षाविद और पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया।
इस अवसर पर विभिन्न विभागों के शिक्षकों द्वारा ज्ञानवर्धक प्रस्तुतियां दी गईं। कंप्यूटर साइंस विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर छवि चौधरी एवं असिस्टेंट प्रोफेसर शिवांगी वर्मा ने “How Artificial Intelligence is Transforming the Role of a Teacher” विषय पर अपने विचार रखे।
शिक्षा विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर योगेश कुमार ने “Emotional Intelligence & its Importance for Educators” विषय पर प्रस्तुति दी, जबकि मैनेजमेंट स्टडीज विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. शोभित त्रिपाठी ने “Teacher 2.0: The Changing Role of Teachers in a Changing World” विषय पर अपने विचार साझा किए।
कार्यक्रम को संस्थान के प्रेसिडेंट श्री रवींद्र कुमार, डायरेक्टर प्रोफेसर (डॉ.) योग राज सिंह तथा प्रिंसिपल डॉ. एस. एस. कुशवाहा ने संबोधित किया और शिक्षकों की समाज एवं राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित किया।
कार्यक्रम का विशेष आकर्षण बेस्ट टीचर अवार्ड रहा। इस वर्ष यह प्रतिष्ठित सम्मान संस्थान के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. एम. एस. बोरा को उनके उत्कृष्ट शिक्षण कार्य, समर्पण और विद्यार्थियों के प्रति निरंतर योगदान के लिए प्रदान किया गया। इस अवसर पर संस्थान परिवार ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम के अंत में सभी शिक्षकों को उपहार वितरित किए गए तथा जलपान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ. फराह नईम ने किया।
शिक्षक केवल ज्ञान नहीं देते, बल्कि भविष्य गढ़ते हैं। शिक्षक दिवस के अवसर पर SIMT ने अपने शिक्षकों के इसी अमूल्य योगदान को सम्मान और कृतज्ञता के साथ याद किया।






जुगनू खान
संपादक – जुगनू खबर
पता – काशीपुर, 244712
संपर्क – 6396151800
