





काशीपुर। रुद्रपुर जाते समय आज भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री महेंद्र भट्ट जिला अध्यक्ष मनोज पाल के साथ महापौर दीपक बाली के आवास पर पहुंचे जहां महापौर श्री बाली और उनकी धर्मपत्नी श्रीमती उर्वशी दत्त बाली ने उनका स्वागत किया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष श्री भट्ट से विभिन्न समसामयिक विषयों पर संवाद भी हुआ।इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष श्री भट्ट आगामी 9 एवं 10 सितंबर को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नबीन के दो दिवसीय रुद्रपुर एवं हल्द्वानी प्रवास को लेकर होने वाली तैयारियों की बैठक में भाग लेने हेतु रुद्रपुर जिला कार्यालय रवाना हो गए।
प्रदेश अध्यक्ष श्री महेंद्र भट्ट की अध्यक्षता में आयोजित इस तैयारी बैठक में महापौर दीपक बाली ने भी रुद्रपुर पहुंचकर भाग लिया। श्री बाली ने बताया कि श्री भट्ट की अध्यक्षता में हुई बैठक में माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष जी के प्रवास को सफल एवं ऐतिहासिक बनाने के लिए संगठनात्मक तैयारियों, व्यवस्थाओं एवं आवश्यक कार्ययोजना पर विस्तृत चर्चा हुई। महापौर श्री बाली ने बताया कि भाजपा संगठन के प्रत्येक कार्यकर्ता के समर्पण और सक्रिय सहभागिता से यह प्रवास निश्चित रूप से बेहद ही सफल, शानदार एवं प्रभावी रहेगा।
इस बैठक में लोकसभा सांसद अजय भट्ट , कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा , प्रदेश महामंत्री तरुण बंसल एवं कुंदन परिहार , जिलाध्यक्ष काशीपुर मनोज पाल , जिलाध्यक्ष रुद्रपुर कमल जिंदल , विधायक काशीपुर त्रिलोक सिंह चीमा , विधायक रुद्रपुर शिव अरोरा , रुद्रपुर मेयर विकास शर्मा , पूर्व विधायक राजेश शुक्ला , पूर्व विधायक प्रेम सिंह राणा , राज्यमंत्री सुरेंद्र नामधारी , राज्यमंत्री मंजीत सिंह राजू , प्रदेश मंत्री गुंजन सुखीजा , प्रदेश प्रवक्ता गुरविंदर सिंह चंडोक समेत अन्य वरिष्ठ कार्यकर्ता शामिल रहे।

जुगनू खान
संपादक – जुगनू खबर
पता – काशीपुर, 244712
संपर्क – 6396151800
