




जसपुर श्री साईं पॉलिटेक्निक कॉलेज में बड़ी धूमधाम से इंजीनियरिंग दिवस मनाया गया, जिसमें मुख्य अतिथि माननीय विधायक आदेश चौहान जी एवं चेयरमैन राजकुमार सिंह ने मां सरस्वती के आगे दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल और सिविल के छात्र-छात्राओं द्वारा अपनी-अपनी ब्रांच से जुड़े प्रोजेक्ट की प्रदर्शनी लगाई तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों से अतिथि गणों का मन भा लिया। विभिन्न प्रोजेक्ट्स की प्रदर्शनी में निर्णायक समिति के द्वारा प्रथम स्थान पर इलेक्ट्रिकल के प्रोजेक्ट टिहरी डैम परियोजना जिसको छात्र निखिल, मयंक शर्मा, चमन, राजेंद्र के द्वारा बनाया गया, द्वितीय स्थान पर सिविल इंजीनियरिंग के प्रोजेक्ट फ्लोटिंग इंफ्रास्ट्रक्चर बेस्ड मैग्नेटिक इफेक्ट इन फाउंडेशन जापानी टेक्नोलॉजी जिसको छात्र पंकज, दिव्या, निखिल, नवाज, अरमान टीम द्वारा बनाया गया तथा तृतीय स्थान पर मैकेनिकल इंजीनियरिंग के प्रोजेक्ट फ्लोर क्लीनर जिसको छात्र हर्ष, शादाब, पुष्पेंद्र, तरुण और अरमान के द्वारा बनाया गया। सभी विजेताओं को विधायक जी द्वारा प्रतीक चिन्ह देकर पुरस्कृत किया गया, चेयरमैन राजकुमार सिंह ने बताया कि आज हजारों की संख्या में साईं पॉलिटेक्निक के विद्यार्थी विभिन्न कंपनियों में कार्य कर रहे हैं, संस्था के तीन बच्चों का सरकारी विभाग में जूनियर इंजीनियर के पद पर चयन हो चुका है, मोहम्मद हुसैन इलेक्ट्रिकल इंजीनियर, प्रेरणा गौतम सिविल इंजीनियरिंग, आवेश कुमार का सिविल इंजीनियरिंग में चयन हुआ। विधायक आदेश चौहान ने आज यहां उपस्थित आवेश चौहान को सरकारी नौकरी जूनियर इंजीनियर में चयन होने पर प्रशस्ति पत्र व शाल भेंट कर सम्मानित किया, वे सभी बच्चों को इंजीनियर दिवस की शुभकामनाएं दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस मौके पर निदेशक डॉक्टर अवनीश चौहान प्रधानाचार्य अतुल शर्मा नर्सिंग, प्राचार्य परविंदर शर्मा, डिग्री प्राचार्य देवीका रावत, पंकज कश्यप, नृपेंद्र,हरकेश चौहान, नौशाद , अमित चौहान, रोहित चंद्र, काजल, निधि मिश्रा, पुजा ऐरी, नीमा बिष्ट, मोहम्मद सलमान, रविंद्र पॉल,तरुण चौहान, फरमान कौशल कुमार, संदीप, शैलजा सिंह, नेहा दुबे, हंसिका, नदीम, फहीम प्रवीण दिलज मुस्कान आदि मौजूद रहे।

जुगनू खान
संपादक – जुगनू खबर
पता – काशीपुर, 244712
संपर्क – 6396151800
