November 24, 2026
Screenshot_20260915_202414_WhatsApp

प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट से शिष्टाचार भेंट कर जसपुर समेत ऊधमसिंहनगर की सभी सीटों पर संगठन की स्थिति पर की चर्चा

जसपुर। वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व विधायक प्रत्याशी डॉ. यूनुस चौधरी ने देहरादून में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट से उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर दोनों नेताओं के बीच व्यापक चर्चा हुई। डॉ. यूनुस चौधरी ने प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट को जसपुर विधानसभा क्षेत्र सहित जनपद ऊधमसिंहनगर की सभी विधानसभा सीटों पर भाजपा की स्थिति और संगठनात्मक गतिविधियों से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता लगातार जनता के बीच सक्रिय रहकर केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश के साथ ही तराई क्षेत्र में भी विकास कार्यों को गति मिली है। सरकार की विकासपरक योजनाओं और जनकल्याणकारी नीतियों का लाभ समाज के विभिन्न वर्गों को मिल रहा है, जिससे जनता में सरकार के प्रति सकारात्मक माहौल है। डॉ. यूनुस चौधरी ने प्रदेश अध्यक्ष को विश्वास दिलाते हुए कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा की सरकार बनाने के लिए पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता पूरी तरह तैयार है। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की सक्रियता और सरकार की उपलब्धियों के आधार पर भाजपा आगामी चुनाव में बेहतर प्रदर्शन करेगी।
भेंट के दौरान आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों, संगठन को और अधिक मजबूत करने तथा क्षेत्र में पार्टी की गतिविधियों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!