





जसपुर। वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व विधायक प्रत्याशी डॉ. यूनुस चौधरी ने दिल्ली स्थित भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर बासित अली से उनके कार्यालय में मुलाकात की। इस दौरान उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर विभिन्न विषयों पर व्यापक चर्चा हुई। डॉ. चौधरी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को उत्तराखंड आने का निमंत्रण भी दिया, जिसे कुंवर बासित अली ने सहर्ष स्वीकार करते हुए शीघ्र उत्तराखंड आने की बात कही। मुलाकात के दौरान डॉ. यूनुस चौधरी ने जसपुर विधानसभा क्षेत्र सहित ऊधमसिंहनगर जिले की सभी विधानसभा सीटों में पार्टी के संगठनात्मक कार्यों एवं राजनीतिक गतिविधियों की जानकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष को दी। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर लगातार जनता के बीच सक्रिय हैं। डॉ. चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड में विकास कार्यों को गति मिली है। उनके अनुसार, सरकार की विकासपरक योजनाओं और विभिन्न कल्याणकारी नीतियों का लाभ समाज के विभिन्न वर्गों तक पहुंच रहा है। उन्होंने विशेष रूप से अल्पसंख्यक समाज के बीच सरकार की योजनाओं एवं संगठन की गतिविधियों को लेकर किए जा रहे कार्यों की जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि तराई क्षेत्र में भी विकास कार्यों को लेकर जनता के बीच संवाद लगातार जारी है और भाजपा कार्यकर्ता संगठन को मजबूत करने के लिए सक्रियता से कार्य कर रहे हैं। डॉ. चौधरी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर बासित अली से उत्तराखंड के अल्पसंख्यक समाज से जुड़े विषयों तथा संगठन को और मजबूत बनाने के संबंध में भी चर्चा की। डॉ. यूनुस चौधरी ने कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा कार्यकर्ता पूरी तरह सक्रिय हैं और संगठनात्मक स्तर पर तैयारियां जारी हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि पार्टी कार्यकर्ता एकजुट होकर आगामी चुनाव में संगठन के लिए पूरी ताकत से कार्य करेंगे। मुलाकात के दौरान उत्तराखंड की राजनीतिक परिस्थितियों, संगठन की गतिविधियों और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर विचार-विमर्श हुआ। राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर बासित अली के प्रस्तावित उत्तराखंड दौरे को लेकर भी चर्चा की गई।

जुगनू खान
संपादक – जुगनू खबर
पता – काशीपुर, 244712
संपर्क – 6396151800
