Screenshot_20260924_140150_WhatsApp

विभिन्न राज्यों की लोक संस्कृतियों की झलक ने मोहा मन, समाजसेवा और जनजागरूकता में भागीदारी का आह्वान

काशीपुर। चंद्रावती तिवारी कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय, काशीपुर की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई की ओर से एनएसएस स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्रभारी प्राचार्य डॉ. दीपिका आत्रेय ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर एनएसएस स्वयंसेवियों ने सरस्वती वंदना और स्वागत गीत की प्रस्तुति से कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके बाद छात्राओं ने गुजराती, कुमाऊनी, गढ़वाली, जौनसारी और पंजाबी लोक संस्कृति पर आधारित प्रस्तुतियां देकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। एकल नृत्य और लक्ष्य गीत की प्रस्तुति ने भी कार्यक्रम में उत्साह का संचार किया। छात्राओं द्वारा एनएसएस शीर्षक पर आकर्षक रंगोली भी बनाई गई। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. वंदना सिंह ने स्वयंसेवियों को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना का उद्देश्य युवाओं में सेवा भावना और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करना है। उन्होंने छात्राओं से समाजसेवा, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण तथा जनजागरूकता जैसे कार्यों में सक्रिय भागीदारी करने का आह्वान किया। प्रभारी प्राचार्य डॉ. दीपिका आत्रेय ने एनएसएस स्थापना दिवस की बधाई देते हुए छात्राओं की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि एनएसएस विद्यार्थियों को समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझने और सेवा कार्यों से जुड़ने का अवसर प्रदान करता है। उन्होंने सभी छात्राओं को एनएसएस की गतिविधियों में बढ़-चढ़कर सहभागिता करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का मंच संचालन एनएसएस स्वयंसेवी कु. आरती शर्मा एवं मुस्कान सिंह ने किया। इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी डॉ. गीता मेहरा, डॉ. अंजलि गोस्वामी, डॉ. रंजना, एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. रमा अरोरा, डॉ. पुष्पा धामा, श्रीमती शीतल अरोरा, श्रीमती प्राची धौलाखंडी, डॉ. ज्योति गोयल, डॉ. ज्योति रावत, डॉ. दीपा चनियाल, श्रीमती कृति टंडन एवं कुमारी सृष्टि सिंह सहित महाविद्यालय की छात्राएं एवं अन्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *