





कॉर्पोरेट एवं संस्थागत ग्राहकों के लिए विशेष गिफ्टिंग पोर्टफोलियो का प्रदर्शन
काशीपुर। सूर्या रोशनी लिमिटेड की ओर से काशीपुर स्थित प्लांट में फेस्टिव कॉर्पोरेट गिफ्टिंग मीट का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न उद्योगों से जुड़े कॉर्पोरेट प्रतिनिधियों एवं संस्थागत ग्राहकों ने भाग लिया। इस दौरान कंपनी ने त्योहारी सीजन को ध्यान में रखते हुए तैयार किए गए अपने विशेष गिफ्टिंग पोर्टफोलियो का प्रदर्शन किया।
प्रदर्शनी में किचन एप्लायंसेज, पर्सनल कम्फर्ट एवं एयरफ्लो, होम यूटिलिटी तथा स्मार्ट एवं डेकोरेटिव लाइटिंग श्रेणियों के उत्पाद प्रदर्शित किए गए। इनमें मिक्सर ग्राइंडर, इंफ्रारेड कुकटॉप, इलेक्ट्रिक केतली, आयरन, पोर्टेबल रिचार्जेबल फैन, इंस्टेंट वाटर हीटर, एक्सटेंशन बोर्ड और डेकोरेटिव एलईडी लाइटिंग प्रमुख रहे। कंपनी के अनुसार, उत्पादों को गुणवत्ता, उपयोगिता, सुविधा और आधुनिक डिजाइन को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।
इस अवसर पर वसु मित्रा पांडे, सीईओ–लाइटिंग एवं कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, सूर्या रोशनी लिमिटेड ने कहा कि कॉर्पोरेट गिफ्टिंग केवल उपहार देने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह व्यावसायिक संबंधों को सम्मान देने और मजबूत बनाने का माध्यम भी है। कंपनी का गिफ्टिंग पोर्टफोलियो रोजमर्रा की जरूरतों और उपयोगिता को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।
मीट के दौरान बल्क ऑर्डर, कस्टमाइज्ड खरीद, सप्लाई चेन प्रबंधन और कॉर्पोरेट ऑर्डर की पूर्ति सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। कंपनी ने बताया कि वह कॉर्पोरेट गिफ्टिंग कारोबार को विस्तार देने पर विशेष ध्यान दे रही है और 2030 तक इस क्षेत्र से 300 करोड़ रुपये का राजस्व हासिल करने का लक्ष्य रखा है।
सूर्या रोशनी लिमिटेड, वर्ष 1973 में स्थापित विविधीकृत भारतीय कंपनी है, जिसकी उपस्थिति लाइटिंग, वायर, पंखे, होम अप्लायंसेज, पीवीसी पाइप, वाटर पंप और स्टील पाइप सहित विभिन्न क्षेत्रों में है। कंपनी के उत्पाद 50 से अधिक देशों में निर्यात किए जाते हैं।

जुगनू खान
संपादक – जुगनू खबर
पता – काशीपुर, 244712
संपर्क – 6396151800
