IMG-20260929-WA0040

काशीपुर। चन्द्रावती तिवारी कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय, काशीपुर में सत्र 2026-27 के छात्रसंघ चुनाव मंगलवार, 29 सितंबर 2026 को विधिवत रूप से सम्पन्न हुए। चुनाव प्रक्रिया के दौरान छात्रसंघ के सभी पदों के लिए केवल एक-एक प्रत्याशी द्वारा नामांकन किए जाने के कारण सभी पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए।
चुनाव कार्यक्रम के तहत 25 सितंबर 2026 को नामांकन प्रक्रिया सम्पन्न हुई। सभी पदों पर एक-एक प्रत्याशी के नामांकन के बाद निर्विरोध निर्वाचन की प्रक्रिया पूरी की गई। निर्वाचित छात्रसंघ पदाधिकारियों का महाविद्यालय की प्रभारी प्राचार्या डॉ. दीपिका आत्रेय ने अभिनंदन करते हुए उन्हें पद एवं दायित्वों की शपथ दिलाई। निर्विरोध निर्वाचित पदाधिकारियों में कु. काजल कश्यप, एम.ए. प्रथम सेमेस्टर अर्थशास्त्र को अध्यक्ष, कु. सिमरन कौर दिगपाल, बी.कॉम. पंचम सेमेस्टर को उपाध्यक्ष, कु. खुशी सिंह, बी.ए. पंचम सेमेस्टर को सचिव, कु. सानिया कसार, बी.कॉम. प्रथम सेमेस्टर को संयुक्त सचिव तथा कु. इल्मा, बी.ए. तृतीय सेमेस्टर को कोषाध्यक्ष चुना गया।
इसी क्रम में कु. निहारिका आर्या, बी.ए. पंचम सेमेस्टर कला संकाय प्रतिनिधि, कु. निकिता पाण्डे, बी.कॉम. पंचम सेमेस्टर वाणिज्य संकाय प्रतिनिधि, कु. दिव्या नेगी, बी.ए. पंचम सेमेस्टर सांस्कृतिक सचिव तथा कु. दीप्ति, एम.ए. तृतीय सेमेस्टर चित्रकला विश्वविद्यालय प्रतिनिधि के पद पर निर्विरोध निर्वाचित हुईं।
निर्विरोध निर्वाचित छात्रसंघ पदाधिकारियों को गोविन्द बल्लभ पंत शिक्षा समिति की अध्यक्ष श्रीमती विमला गुड़िया, महाविद्यालय के अध्यक्ष डॉ. एस.एस. रे, प्रबन्धक श्री संजय कचैरिया सहित समस्त प्रबन्ध समिति ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने छात्रसंघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों से महाविद्यालय के शैक्षणिक एवं छात्रहित से जुड़े कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने की अपेक्षा व्यक्त की। छात्रसंघ चुनाव की पूरी प्रक्रिया निर्वाचन अधिकारी डॉ. दीपा चनियाल के निर्देशन में सम्पन्न हुई। चुनाव प्रक्रिया को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने में एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. रमा अरोरा, डॉ. वन्दना सिंह, एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. अंजलि गोस्वामी, डॉ. पुष्पा धामा, डॉ. गीता मेहरा, डॉ. ज्योति गोयल, श्रीमती प्राची धौलाखण्डी, डॉ. रंजना, डॉ. ज्योति रावत, श्रीमती कृति टण्डन, श्री विजेन्द्र कुमार, कु. सृष्टि सिंह सहित महाविद्यालय के शिक्षकों एवं कर्मचारियों का सहयोग रहा।
महाविद्यालय परिसर में सभी पदों पर निर्विरोध निर्वाचन के बाद नवनिर्वाचित छात्रसंघ पदाधिकारियों में उत्साह का माहौल रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *