काशीपुर। चन्द्रावती तिवारी कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय, काशीपुर के बीएड द्वितीय सेमेस्टर (सत्र 2025-26) का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। परीक्षा परिणाम में महाविद्यालय की छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए उच्च अंक प्राप्त किए और संस्थान का नाम गौरवान्वित किया। घोषित परीक्षा परिणाम में प्रतिभा दीक्षित ने 84.66 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान, मेघा ने 82.44 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान तथा आस्था सिंह ने 81.77 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान हासिल किया। छात्राओं की इस उपलब्धि पर महाविद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है। महाविद्यालय की प्रभारी प्राचार्या डाॅ. दीपिका आत्रेय ने छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता छात्राओं की नियमित पढ़ाई, अनुशासन, मेहनत तथा शिक्षकों के उचित मार्गदर्शन का परिणाम है। उन्होंने कहा कि छात्राओं ने अपनी प्रतिभा और परिश्रम के बल पर उत्कृष्ट परिणाम हासिल कर महाविद्यालय का गौरव बढ़ाया है।
इस अवसर पर शिक्षा समिति की अध्यक्ष श्रीमती विमला गुड़िया, महाविद्यालय के अध्यक्ष एस.एस. रे, प्रबंधक संजय कचैरिया, प्रभारी प्राचार्या डाॅ. दीपिका आत्रेय, बीएड विभागाध्यक्ष डाॅ. नवनीत कुमार सिंह सहित समस्त प्रवक्ताओं ने सफल छात्राओं को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

जुगनू खान
संपादक – जुगनू खबर
पता – काशीपुर, 244712
संपर्क – 6396151800
