





काशीपुर। चंद्रावती तिवारी कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय के बीएड द्वितीय सेमेस्टर के पूर्व घोषित परीक्षा परिणाम में हुई त्रुटि को संशोधित कर नया परिणाम जारी किया गया है। संशोधित परिणाम में छात्राओं की वास्तविक मेरिट स्थिति स्पष्ट की गई है। महाविद्यालय के अनुसार पूर्व में प्रकाशित परीक्षा परिणाम में तृतीय स्थान पर जाह्नवी यादव एवं चारुमिता कपूर के स्थान पर आस्था सिंह का नाम अंकित हो गया था। संशोधित परीक्षा परिणाम में इस त्रुटि को सुधारते हुए सही नाम एवं अंक दर्ज किए गए हैं। संशोधित परिणाम के अनुसार प्रतिभा दीक्षित ने 84.66 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। मेघा ने 82.44 प्रतिशत अंक के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जबकि जाह्नवी यादव एवं चारुमिता कपूर ने 81.55 प्रतिशत अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। बीएड द्वितीय सेमेस्टर के संशोधित परीक्षा परिणाम में छात्राओं के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर महाविद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है। शिक्षा समिति की अध्यक्षा श्रीमती विमला गुड़िया, महाविद्यालय अध्यक्ष श्री एस.एस. रे, प्रबंधक श्री संजय कचौरिया, प्रभारी प्राचार्या डॉ. दीपिका आत्रेय, बीएड विभागाध्यक्ष डॉ. नवनीत कुमार सिंह सहित समस्त प्रवक्ताओं ने सफल छात्राओं को शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

जुगनू खान
संपादक – जुगनू खबर
पता – काशीपुर, 244712
संपर्क – 6396151800
