Screenshot_20261003_203923_WhatsApp

महालक्ष्मी किट का वितरण, अन्नप्राशन संस्कार और बच्चों का मनाया गया आयुका जश्न

काशीपुर। जनपद ऊधमसिंह नगर में महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से 2 अक्टूबर 2026 को आंगन मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। काशीपुर विधानसभा क्षेत्र के नगर मंडल अंतर्गत पंजाबी सराय केंद्र में आयोजित कार्यक्रम में आंगनबाड़ी बच्चों, महिलाओं एवं क्षेत्रवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती प्रियंका पाल रहीं। कार्यक्रम में आंगनबाड़ी केंद्र से जुड़े 17 बच्चों और 20 बहनों ने सहभागिता की। कार्यक्रम का उद्देश्य आंगनबाड़ी केंद्र के माध्यम से संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाने के साथ-साथ बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण और प्रारंभिक विकास के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।कार्यक्रम के दौरान महिला एवं बाल विकास विभाग की विभिन्न योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया गया। इस अवसर पर दो महालक्ष्मी किट का वितरण किया गया। साथ ही एक बच्चे का अन्नप्राशन संस्कार कराया गया तथा बच्चों के आयुका जश्न के माध्यम से उनके जन्मदिन/आयु संबंधी खुशी को साझा किया गया। कार्यक्रम में आंगनबाड़ी बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक एवं मनोरंजक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। बच्चों की प्रस्तुतियों को देखकर अभिभावकों और महिलाओं ने उनका उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों को पोषण, स्वास्थ्य, स्वच्छता और प्रारंभिक शिक्षा के महत्व के प्रति भी जागरूक किया गया कार्यक्रम के आयोजन में सीडीपीओ मोहिनी विवर तथा सुपरवाइजर यासमोन अंसारी के मार्गदर्शन में आंगनबाड़ी कार्यकत्री स्मिता श्रीवास्तव, अल्ली खां सेक्टर और सहायिका नीरज भरनागर ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम में महिलाओं एवं बच्चों की सक्रिय सहभागिता रही। आयोजकों ने कहा कि आंगन मिलन जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से आंगनबाड़ी केंद्रों को समुदाय से जोड़ने, सरकारी योजनाओं की जानकारी देने तथा बच्चों के समग्र विकास के लिए अभिभावकों को जागरूक करने में मदद मिलती है। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों का आभार व्यक्त किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *