Screenshot_20261004_103234_WhatsApp

श्री श्याम सेवक मंडल ट्रस्ट रजिस्टर्ड, काशीपुर द्वारा आयोजित होने वाले विशाल बाबा खाटू श्याम संकीर्तन के उपलक्ष्य में बीती शाम शहर में भव्य निशान यात्रा निकाली गई।

हजारों श्रद्धालुओं की आस्था से सजी करीब एक किलोमीटर लंबी इस यात्रा में छोटे बच्चों से लेकर महिलाएं, युवा और बुजुर्ग तक बड़ी संख्या में शामिल हुए। यात्रा के अग्रभाग में बाबा खाटू श्याम का भव्य दरबार आकर्षण का केंद्र रहा, जहां श्रद्धालुओं ने दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

ट्रस्ट के अध्यक्ष एडवोकेट अमित चौहान और पूरी आयोजन टीम ने श्रद्धालुओं का स्वागत किया। ढोल-नगाड़ों और बाबा के जयकारों से गूंजती यह निशान यात्रा ढेला पार, सरवरखेड़ा स्थित निर्माणाधीन श्री खाटू श्याम मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई, जहां हजारों श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का आयोजन किया गया।

भक्ति, आस्था और विश्वास का यह अद्भुत नजारा एक बार फिर दिखा गया कि बाबा खाटू श्याम को क्यों कहा जाता है—हारे का सहारा।

अब सभी को इंतजार है आगामी विशाल बाबा खाटू श्याम संकीर्तन का।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *