





काशीपुर : राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज काशीपुर में युवाओं और छात्रों को स्वावलंबी बनाने के उद्देश्य से एक उद्यमिता जागरूकता कार्यक्रम (एंटरप्रेन्योरशिप अवेयरनेस प्रोग्राम )का सफल आयोजन किया गया । यह कार्यक्रम खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग भारत सरकार द्वारा प्रायोजित तथा स्थानीय सामाजिक संस्था आरोहण ‘के तत्वाधान में ‘आयोजित’ किया गया था। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित खादी ग्राम उद्योग हल्द्वानी के प्रधानाचार्य श्री गगन तिवारी जी ने केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न रोजगार योजनाओं ,सब्सिडी तथा वित्तीय सहायता की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने युवाओं को सरकारी योजनाओं का लाभ उठाकर अपना व्यवसाय शुरू करने के लिए प्रेरित किया । कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए आरोहण संस्था की अध्यक्षा श्रीमती नीता पोखरिया ने छात्र-छात्राओं को संबोधित और प्रेरित करते हुए कहा युवा केवल नौकरी पाने तक सीमित ना रहे बल्कि बिजनेस को भी आजीविका की एक सशक्त और बेहतर विकल्प के रूप में अपना सकते हैं। उन्होंने कहा कि सही सोच ,मार्गदर्शन और सरकारी योजनाओं की जानकारी से युवा नौकरी मांगने वाले नहीं बल्कि नौकरी देने वाले बन सकते हैं। कार्यक्रम के अंत में कॉलेज के अध्यापकों व संस्था की सदस्यों ने विचार व्यक्त किया और छात्रों के सवालों के जवाब देकर उनकी शंकाओं का समाधान किया ।इस अवसर पर राष्ट्रीय पॉलिटेक्निक कॉलेज के केमिकल शाखा के एचओडी श्री राजीव जी आरोहण संस्था की सचिव श्रीमती चित्रा बिष्ट जी ,खादी ग्रामोद्योग के गौरव जौहरी तथा भारी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

जुगनू खान
संपादक – जुगनू खबर
पता – काशीपुर, 244712
संपर्क – 6396151800
