October 7, 2026
Screenshot_20261007_065209_WhatsApp

किच्छा। नगर निकाय किच्छा एवं सिरोलीकला की बुधवार को होने वाली मतगणना को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। मंगलवार देर शाम जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति ने अधिकारियों के साथ मतगणना स्थल का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मतगणना से संबंधित सभी व्यवस्थाओं को समय से पूरा करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि मतगणना प्रक्रिया निर्धारित समय पर शुरू कराई जाए और इसके लिए सभी आवश्यक तैयारियां पहले से सुनिश्चित कर ली जाएं। एसएसपी अजय गणपति ने भी सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने मतगणना स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था, प्रवेश एवं अन्य व्यवस्थाओं को लेकर अधिकारियों से जानकारी ली।
अधिकारियों ने मतगणना से जुड़ी तैयारियों की जानकारी जिलाधिकारी और एसएसपी को दी। प्रशासन ने मतगणना प्रक्रिया को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की हैं। निरीक्षण के दौरान आरओ हिमांशु काफलटिया, संजय छिमवाल, एसडीएम ऋचा सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!