October 9, 2026
Screenshot_20261009_114933_WhatsApp

छात्राओं ने उकेरी विकसित भारत की परिकल्पना

काशीपुर। चन्द्रावती तिवारी कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय, काशीपुर में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ‘मेरे सपनों का भारत : विकसित भारत 2047’ विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में छात्राओं ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए विकसित भारत की परिकल्पना को रंगों के माध्यम से साकार किया।प्रतियोगिता में छात्राओं ने ‘डिजिटल इंडिया’, ‘करंट इंडिया’, ‘इनोवेटिव भारत’, ‘माय फ्यूचर इंडिया’ तथा उत्तराखंड के विकास की परिकल्पना जैसे विभिन्न विषयों पर आकर्षक चित्र बनाए। इन चित्रों के माध्यम से छात्राओं ने तकनीकी विकास, नवाचार, डिजिटल प्रगति और देश के उज्ज्वल भविष्य की कल्पना को प्रस्तुत किया।प्रतियोगिता में कु. साक्षी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि कु. अंशिका गोला द्वितीय स्थान पर रहीं। कु. दीप्ति एवं कु. निहारिका आर्या ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं, कु. मानसी, कु. काजल और कु. आकांक्षा को सांत्वना पुरस्कार के लिए चयनित किया गया।प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. वंदना सिंह एवं असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. गीता मेहरा शामिल रहीं। उन्होंने छात्राओं की कलात्मक अभिव्यक्ति, विषय की समझ और रचनात्मक प्रस्तुति के आधार पर प्रतिभागियों का मूल्यांकन किया। इस अवसर पर असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. दीपा चनियाल, डॉ. पुष्पा धामा, डॉ. रंजना, डॉ. अंजलि गोस्वामी, डॉ. शीतल अरोरा, डॉ. ज्योति रावत एवं कु. सृष्टि सिंह उपस्थित रहीं। प्रतियोगिता के माध्यम से छात्राओं को अपनी कल्पनाशीलता और कलात्मक प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिला। साथ ही, विकसित भारत 2047 के लक्ष्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने और राष्ट्र के विकास में युवाओं की भूमिका को रेखांकित करने का संदेश दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!