October 9, 2026
Screenshot_20261009_145204_WhatsApp

काशीपुर बीती रात यहां पोस्ट ऑफिस के सामने महापौर दीपक बाली ने श्री रामा कृष्णा ड्रामेटिक क्लब (रजि.) द्वारा आयोजित पंजाबी रामलीला के शुभारंभ अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि सहभागिता कर विधिवत पूजा-अर्चना के साथ रामलीला का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर महापौर श्री बाली ने कहा कि रामलीला हमारी समृद्ध सांस्कृतिक एवं धार्मिक परंपराओं का जीवंत प्रतीक है, जो मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के आदर्शों, सत्य, धर्म और सदाचार का संदेश समाज को देती है।इस अवसर पर महापौर ने आयोजन समिति के सभी पदाधिकारियों एवं कलाकारों को भव्य एवं सफल आयोजन के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दी और कहा कि प्रभु श्री राम की सभी पर कृपा बनी रहे। दर्जा राज्य मंत्री सीमा चौहान वरिष्ठ भाजपा नेता राम मल्होत्रा कांग्रेस नेत्री एवं चंद्रावती तिवारी कन्या महाविद्यालय की प्राचार्य श्रीमती दीपिका गुड़िया पर्देसीय व्यापारी नेता एवं कार्यक्रम के अध्यक्ष अश्विनी छाबड़ा भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता गुरविंदर सिंह चंडोक एवं पंजाबी समाज के वयोवृद्ध नेता चिम्मनलाल छाबड़ा वरिष्ठ कांग्रेस नेता संदीप सहगल ने भी रामलीला आयोजन कमेटी के सभी पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं एवं कलाकारों को अपनी ओर से हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए इस रामलीला के अतीत पर भी विस्तार से प्रकाश डाला और कहा कि प्रभु श्रीराम की कृपा सभी पर बनी रहे।

इस दौरान अध्यक्ष अनिल सिंधवानी , महामंत्री मनीष शर्मा , उपाध्यक्ष राजीव सेतिया एवं जयप्रकाश अरोरा , कोषाध्यक्ष रमेश सपरा , डायरेक्टर दीपक चावला , वरिष्ठ भाजपा नेता खिलेंद्र चौधरी , वरिष्ठ कांग्रेस नेता अनुपम शर्मा , अरुण चौहान,एनसी बाबा , अलका पाल , हिमांशु अरोरा , संजय चतुर्वेदी , पवन कपूर , नवीन अरोरा , अनिल डाबर कांग्रेस नेता जितेंद्र सरस्वती छावनी चिल्ड्रन स्कूल के प्रधानाचार्य प्रदीप सपरा समेत अन्य गणमान्य लोग व बड़ी संख्या में रामभक्त मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!