October 11, 2026
Screenshot_20261011_125535_WhatsApp

काशीपुर। शहर के नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने और जरूरतमंदों की मदद के उद्देश्य से आज यहां निःशुल्क स्वास्थ्य एवं रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसका उद्घाटन महापौर दीपक बाली ने किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के शिविरों से गरीब जनता को काफी राहत मिलती हैं।

प्राइम हॉस्पिटल लाइफ केयर के सहयोग से आयोजित इस शिविर के आयोजक नगर निगम के पूर्व सभासद मिथुन वेदी रहे। शिविर का आयोजन सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक होटल देव भूमि, शिव विहार, वार्ड नंबर 8, प्रकाश सिटी रोड, काशीपुर में किया गया जिसमें अनेक लोगों ने अपने स्वास्थ्य की जांच कराई एवं रक्तदाताओं ने रक्त भी दान किया। आयोजकों के अनुसार, शिविर में जनरल मेडिसिन, जनरल सर्जरी, स्त्री रोग तथा नेत्र रोग विभाग के कुशल चिकित्सकों द्वारा मरीजों को निःशुल्क परामर्श दिया जा रहा है साथ ही शिविर में स्वास्थ्य जांच के साथ शुगर और बीपी की निशुल्क जांच की गई और गरीब तथा जरूरतमंद मरीजों को दवाइयां भी निःशुल्क दी गयी। महापौर दीपक बाली ने कहा कि इस तरह के शिविरों से लोगों को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक होने, समय पर जांच कराने और बीमारियों की पहचान करने में मदद मिलती है।

इस अवसर पर पूर्व सभासद मिथुन वेदी , डॉ अश्वनी सैनी डॉ गौरव ,अनिल राजपुत , हिमांशु , सोनू कुमार , राहुलपाल , पीयूष चौहान , मंजू नेगी , विकास बेदी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!