





काशीपुर। प्रदेश के यशस्वी, युवा हृदय सम्राट एवं विकास की दूरदर्शी सोच रखने वाले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में काशीपुर की जनता को बेहतर सड़क सुविधाएँ उपलब्ध कराने एवं नगर निगम क्षेत्र में सभी सड़कों के निर्माण के संकल्प के तहत महापौर दीपक बाली ने सड़क निर्माण की श्रृंखला को आगे बढ़ाते हुए वार्ड संख्या 13, टांडा उज्जैन पश्चिमी में 26 लाख 39 हजार की लागत से और वार्ड संख्या 11 फसियापुरा में 55 लाख 57 हजार की लागत से बनने वाली तीन-तीन सड़कों का शिलान्यास किया।
सड़कों का शिलान्यास करने पहुंचे महापौर का वार्ड वासियों ने बड़े ही गर्म जोशी से स्वागत किया और कहा कि महापौर ने उनसे जो वायदा किया था उसे पूरी तरह निभाया है ।उधर महापौर दीपक बाली ने कहा कि मेरा संकल्प है कि काशीपुर के प्रत्येक वार्ड में सड़क एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाया जाए, ताकि क्षेत्रवासियों को आवागमन में सुविधा मिले और शहर के विकास को निरंतर गति मिलती रहे। उन्होंने वार्ड नंबर 13 में राजेश चौधरी के घर से चौहान साहब के मकान तक पीसीसी टाइल्स सड़क व नाली तथा कवि नगर में राजपाल सिंह के मकान से उदय प्रकाश सिसोदिया के मकान तक पीसीसी टाइल्स सड़क एवं नाली तथा संजय चौहान के मकान से राजेश कुमार यादव के मकान तक टाइल्स सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया ।वही वार्ड संख्या 11 में छीना फॉर्म में पुराने खडंजे से एनपी सिंह के मकान तक व संलग्न रास्ते में सतपाल चौहान के मकान तक सीसी सड़क व नाली निर्माण तथा छीना फॉर्म में ही सुभाष सिंह के मकान से गुरुद्वारे तक पीसीसी टाइल्स सड़क तथा पुराने खडंजे से सुरेंद्र चौहान के मकान तक बनने वाली सड़क का शिलान्यास किया।
शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान पार्षद गुंजन प्रजापति एवं ममता सैनी , बूथ अध्यक्ष ऊषा शर्मा , नरसिंह सैनी , राजेन्द्र सिंह चौहान , शक्ति केंद्र संयोजक लोकमन सैनी , हर स्वरूप सिंह , मंडल महामंत्री मोहित भारद्वाज , मंडल उपाध्यक्ष वीर सिंह सैनी , मंडल मंत्री अन्तरप्रीत सिंह , पूर्व पार्षद एवं पार्षद पति देव प्रजापति , चौधरी समरपालसिंह, जसवीर सिंह सैनी विवेक शुक्ला , घनश्याम सैनी , संतोष कुमार सक्सेना , जिला मंत्री महेंद्र सिंह समेत अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

जुगनू खान
संपादक – जुगनू खबर
पता – काशीपुर, 244712
संपर्क – 6396151800

