October 29, 2026
Screenshot_20261029_132733_WhatsApp

काशीपुर। कृष्णा पब्लिक कॉलेजिएट में आयोजित महोत्सव में काशीपुर के मास्टर इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा, मेहनत और उत्कृष्ट प्रदर्शन से विद्यालय का नाम रोशन किया। विद्यार्थियों ने माइंड मास्टर, मैथ्स मास्टर, पिकलबॉल, 3D कैनवास प्रतियोगिता और कैरम जैसी विभिन्न प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन करते हुए कई पुरस्कार अपने नाम किए।

माइंड मास्टर प्रतियोगिता के कक्षा 4 एवं 5 वर्ग में शिवांश तिवारी ने द्वितीय तथा सौभाग्य चतुर्वेदी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं कक्षा 6 से 8 वर्ग में अन्वी चतुर्वेदी ने प्रथम और नविका चौहान ने द्वितीय स्थान हासिल कर अपनी बौद्धिक क्षमता का परिचय दिया।

मैथ्स मास्टर प्रतियोगिता में भी विद्यालय के विद्यार्थियों ने सराहनीय प्रदर्शन किया। कक्षा 4 एवं 5 वर्ग में सौभाग्य चतुर्वेदी, शिवांश तिवारी और देवयान चौधरी की टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं कक्षा 6 से 8 वर्ग में नविका चौहान, अन्वी चतुर्वेदी और शौर्य सिंह बिष्ट की टीम ने तृतीय स्थान हासिल किया।

खेल प्रतियोगिताओं में भी विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। अंडर-17 पिकलबॉल डबल्स प्रतियोगिता में आदित्य कृष्ण वर्मा और सिद्धार्थ की जोड़ी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया, जबकि सिंगल्स प्रतियोगिता में आदित्य कृष्ण वर्मा ने द्वितीय स्थान हासिल किया। वहीं अंडर – 14 कैरम प्रतियोगिता में तनिष्का रावत ने द्वितीय स्थान हासिल कर विद्यालय को गौरवान्वित किया।

कला के क्षेत्र में कक्षा 6 से 8 वर्ग की 3D कैनवास प्रतियोगिता में अलीश्बा फातिमा खान नेअपने ग्रुप में प्रथम स्थान प्राप्त कर अपनी रचनात्मक प्रतिभा का परिचय दिया।

वहीं विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. गौरव गर्ग ने इन सभी बच्चों को और इनके शिक्षकों कों हार्दिक बधाई और शुभकामनायें दी हैं और साथ ही बताया है कि मास्टर इंटरनेशनल स्कूल बच्चों के सर्वांगीण विकास पर लगातार कार्य कर रहा है। उसी का नतीजा है कि बच्चे हर क्षेत्र में अपना अच्छा प्रदर्शन कर पा रहे हैं। चाहे वो खेल – कूद हो या बौद्धिक क्षमता का प्रदर्शन करना हो। विद्यालय लगातार बच्चों के सर्वांगीण विकास में कार्य करता है। यहीं वजह है कि बच्चे खेल – कूद में, कला के क्षेत्र में और जहाँ भी बौद्धिक क्षमता का कार्य है वहाँ भी बच्चे अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं।

विद्यार्थियों की इस उपलब्धि से विद्यालय में हर्ष का माहौल है। उनकी सफलता ने यह साबित किया कि निरंतर अभ्यास, लगन और आत्मविश्वास से हर क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया जा सकता है। विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकों ने सभी विजेता विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएँ बच्चों के सर्वांगीण विकास, बौद्धिक क्षमता तथा खेल भावना को बढ़ावा देती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!