April 1, 2026
Screenshot_20250613_191128_WhatsApp.jpg

काशीपुर। उत्तराखंड कांग्रेस की वरिष्ठ नेता एवं पूर्व नेता प्रतिपक्ष डॉ. इंदिरा हृदयेश की पुण्यतिथि आज महानगर कांग्रेस कार्यालय (एनडी तिवारी एससी गुड़िया कांग्रेस नव चेतना भवन) में श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित कांग्रेस की मासिक बैठक की अध्यक्षता कांग्रेस अध्यक्ष मुशर्रफ हुसैन ने की जिसमें पंचायत चुनाव की रूपरेखा तैयार की गई। बैठक में डॉ. इंदिरा हृदयेश के जीवन, उनके संघर्ष, और उत्तराखंड राज्य के निर्माण एवं विकास में उनके बहुमूल्य योगदान पर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने उनके व्यक्तित्व, कुशल नेतृत्व और समाजसेवा के प्रति उनके समर्पण को याद करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। वहीं, अहमदाबाद में हुए प्लेन क्रैश हादसे में जान गंवाने वाले लोगों की स्मृति में मोमबत्ती जलाकर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। सभी उपस्थित कांग्रेसजनों ने शोक संतृप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। इस अवसर पर वरिष्ठ नेता मनोज जोशी एडवोकेट, अरुण चौहान, संदीप सहगल एडवोकेट, उमेश जोशी एडवोकेट, राजेश शर्मा एडवोकेट, जितेन्द्र सरस्वती, पार्षद अब्दुल कादिर हनीफ अंसारी गुड्डू, मंसूर अली मंसूरी, अनीस अंसारी, वसीम सिद्दीकी समेत अन्य प्रकोष्ठों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!