
प्रथम पांच विद्यार्थियों ने प्राप्त किए 80% से ऊपर अंक।
काशीपुर । सत्येन्द्र चन्द्र गुड़िया लॉ कॉलेज काशीपुर के 2022–25 बैच के छात्रों ने परीक्षा परिणाम में एक नया आयाम स्थापित करते हुए विधि की शिक्षा में संस्था का परचम फिर से लहराया है। लॉ कॉलेज के रजिस्ट्रार डॉ सुधीर कुमार दुबे ने यह बताया कि सत्येन्द्र चन्द्र गुड़िया लॉ कॉलेज अपने प्रथम बैच से ही विधि की शिक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहा है और कुमाऊं विश्वविद्यालय में यहां के छात्र निरंतर पदक प्राप्त करते आ रहे हैं, उसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस बैच ने भी उत्कृष्टता का नया आयाम अपने परीक्षा परिणाम में दिखाया है। इस बैच में प्रथम स्थान पर प्रशांत गर्ग सुपुत्र श्री अमृत लाल गर्ग ने 85.12 प्रतिशत अंक अर्जित किए हैं जबकि अमन शर्मा सुपुत्र श्री बलदेव शर्मा ने 84.55 प्रतिशत अंक अर्जित करके द्वितीय स्थान हासिल किया है, वहीं प्रियंका कांडपाल ने 83.89 प्रतिशत अंक हासिल कर तृतीय स्थान पर रहीं और मन्तशा सैफी सुपुत्री राशिद हुसैन ने 82.56 प्रतिशत अंक हासिल कर चतुर्थ स्थान पर रहीं साथ ही अभिनव अग्रवाल सुपुत्र समीर अग्रवाल ने 82.27 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पांचवे स्थान पर रहे।
इसके अंतरिक अन्य विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम भी बहुत शानदार रहा है । यहां बताते चले कि सत्येंद्र चंद्र गुड़िया लॉ कॉलेज के विद्यार्थी वर्ष 2015 से ही विश्वविद्यालय स्तर पर पदक अर्जित करने के साथ-साथ विभिन्न क्षेत्रों में बड़ी उपलब्धि अर्जित करते हुए संस्थान का नाम रोशन कर रहे है।
विद्यार्थियों के अभूतपूर्व प्रदर्शन पर संस्थान की चेयरमैन श्रीमती विमला गुड़िया, निदेशक गण, प्राचार्य समस्त फैकल्टी एवं स्टाफ ने हर्ष व्यक्त करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है
डॉ सुधीर कुमार दुबे
रजिस्टर (विधि)

जुगनू खान
संपादक – जुगनू खबर
पता – काशीपुर, 244712
संपर्क – 6396151800
