February 15, 2026
Screenshot_20251115_184643_WhatsApp.jpg


काशीपुर बाजपुर रोड स्थित सत्येंद्र चंद गुड़िया इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड लॉ कॉलेज पर देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्म दिवस जो पूरे देश में बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है इस महान दिन पर कॉलेज के प्रांगण में संस्थान के विद्यार्थियों के मध्य क्विज कंपटीशन का भव्य आयोजन किया गया । उक्त जानकारी देते हुए संस्थान की प्राचार्य डॉक्टर निमिषा अग्रवाल ने बताया कि संस्थान के यूजी एवं विधि पाठ्यक्रम के विद्यार्थियों ने उक्त प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया किया। पंडित नेहरू के नाम पर गठित कुल 7 टीमों ने इसमें प्रतिभाग करते हुए कुल चार राउंड के माध्यम से इस कंपटीशन में हिस्सा लेते हुए विभिन्न सवालों के जवाब दिए प्रथम राउंड में प्रत्येक टीम के लिए तीन-तीन प्रश्नों के उत्तर दिए गए, द्वितीय राउंड जो की बजर राउंड था उसमें प्रत्येक टीम के लिए एक-एक प्रश्न था और कुल 7 प्रश्न विद्यार्थियों से पूछे गए, इसी प्रकार तीसरे राउंड जो रैपिड फायर राउंड के रूप में जाना जाता है उसमें प्रत्येक टीम से पांच पांच क्वेश्चन पूछे गए और अंतिम राउंड ऑडियो विजुअल राउंड था जिसमें पंडित नेहरू की पुरानी वीडियो और ऑडियो के माध्यम से विद्यार्थियों से सवाल पूछे गए इस पूरे कंपटीशन में विद्यार्थियों ने बहुत ही उत्साह के साथ प्रतिभाग किया इससे पूर्व क्विज कंपटीशन का शुभारंभ संस्थान की एकेडमिक काउंसिल के सदस्य डॉक्टर नीरज आत्रेय ने मां सरस्वती, पंडित जवाहरलाल नेहरू और संस्थान के संस्थापक स्वर्गीय सत्येंद्र चंद्र गुड़िया जी की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया। उन्होंने इस अवसर पर पंडित नेहरू के योगदान को याद करते हुए बताया कि पंडित नेहरू को जो भारत आजादी के बाद मिला था उसे उन्होंने अपनी बुद्धिमत्ता और कार्य करने की क्षमता के बल पर उसे विकसित देशों की श्रृंखला में खड़ा कर दिया नेहरू ही वह नेता थे जिन्होंने देश में आईआईटी, आईआईएम, एम्स एवं इसरो जैसे संस्थानों की स्थापना करी, आज नेहरू के कारण ही हम इतने बड़े संस्थानों का संचालन कर पा रहे हैं उन्होंने विद्यार्थियों को शुभकामना देते हुए कहा कि आज की तारीख में नेहरू के बारे में युवा पीढ़ी को जानना अति आवश्यक है क्योंकि उनका योगदान इस देश के लिए अभूतपूर्व है उसे कभी भुलाया नहीं जा सकता उक्त कंपटीशन के पश्चात प्रथम द्वितीय एवं तृतीय आई टीम क्रमशः नेहरू,31 प्वाइंट कमला 28 प्वाइंट एवं रोज 25 प्वाइंट को कैश प्राइज एवं सर्टिफिकेट वितरित किए गए। साथ ही सभी प्रतिभागियों को गिफ्ट एवं संस्थान के सभी विद्यार्थियों को रिफ्रेशमेंट दिया गया।
उक्त प्रतियोगिता में संस्थान के उक्त फैकल्टी एवं स्टाफ मेंबर्स क्रमशः मंजू उप्पल, सिमरन सेठी कुकरेजा, रेनू भास्कर, डॉक्टर दीप्ति भटनागर, शिप्रा शर्मा, आकांक्षा बाटला, आशुतोष कुमार, आरडी शर्मा, रितेश कंडारी, अरशद अली, आनंद सिंह एवं अनीस अहमद का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *