February 15, 2026
Screenshot_20251118_143840_WhatsApp.jpg

काशीपुर समर स्टडी हॉल विद्यालय में एन एस एजुकेशन सोसाइटी द्वारा करियर काउंसलिंग सत्र का आयोजन किया गया। जिसमें समर स्टडी हॉल विद्यालय के कक्षा 9 से 12वीं तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यकम का शुभारंम्भ विद्यालय की अध्यक्षा श्रीमती मुक्ता सिंह एवं कार्यक्रम के प्रबंधक श्री मेहराज चौधरी ने किया। कार्यक्रम के प्रबंधक मेहराज चौधरी ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को उनके करियर विकल्पों के बारे में मार्गदर्शन देना और उनके लक्ष्य को प्राप्त करने में सहायता करना है। इस सत्र में विभिन्न विशेषज्ञों ने भाग लिया जिन्होंने छात्रों को वर्तमान शिक्षा प्रणाली, करियर के विभिन्न क्षेत्रों और आने वाले समय में उभरने वाले रोजगार के अवसरों के बारे में जानकारी दी। साथ ही विद्यार्थियों को उनकी रुचि और क्षमताओं के आधार पर उपयुक्त करियर चुनने हेतु सुझाव भी दिए। इस सत्र में विद्यार्थियों ने अपने प्रश्न पूछे और विशेषज्ञों ने उनका समाधान प्रस्तुत किया। यह आयोजन विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों के बीच लोकप्रिय रहा। आयोजकों का कहना है कि ऐसे में छात्रों को अपने करियर को लेकर सही निर्णय लेने में मदद मिलती है। इस करियर काउंसलिंग में शारदा विश्वविद्यालय दिल्ली, शिवालिक विश्वविद्यालय देहरादून, माया देवी विश्वविद्यालय देहरादून, जी टोडी संस्थान, एच यू, एस एस आर, एमआईटी विश्वविद्यालय पुणे, आई आई एल एम विश्वविद्यालय नोएडा बेनेट यूनिवर्सिटी नोएडा एम आईटी डब्ल्यू पीयू इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी, शारदा यूनिवर्सिटी, एस जीटी विश्वविद्यालय हरियाणा, गीतम विश्वविद्यालय बेंगलुरु, एस आर एम, अल्पाइन कला विद्या संस्थान देहरादून, चंडीगढ़ महाविद्यालय, सीजीसी, पिंपरी चिंचवाड़ विश्वविद्यालय पुणे, नेटकयूपस आई आई बीएस गुड़गांव डीबीएस देहरादून आदि विभिन्न संस्थाओं से आए विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को उनके उज्जवल भविष्य के बारे में निर्णय लेने हेतु मदद को। यह सत्र विद्यार्थियों क उज्जवल भविष्य हेतु निर्णय लेने में सफल सिद्ध होगा। इस कार्यक्रम में एन एस एजुकेशन टीम के सभी सदस्यों ने इस सत्र को सफल बनाने में मदद की। इस अवसर पर विद्यालय के डायरेक्टर श्रीमान अनुराग कुमार सिंह, प्रधानाचार्य अनुज भाटिया जी उप प्रधानाचार्य मनु अग्रवाल तथा अन्य शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *