Screenshot_20251229_135209_WhatsApp.jpg

काशीपुर। हिंदू वाहिनी संगठन उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष रुचिन शर्मा के नेतृत्व में संगठन द्वारा बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों के विरोध में नगर निगम गेट से एमपी चौक तक कैंडल मार्च निकाला गया।
इस दौरान बांग्लादेश में दीपू चंददास की नृशंस हत्या पर गहरा रोष व्यक्त किया गया तथा उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। हिंदू वाहिनी संगठन ने एक स्वर में बांग्लादेश में हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर इस विषय पर ठोस कार्रवाई किए जाने की अपील की। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से रानी यादव, सलोनी यादव, प्रतिमा मिश्रा, प्रियंका पाल, बबीता वर्मा, पूजा अग्रवाल, अंजली‌ आदि के अतिरिक्त सुभाष शर्मा, पूर्व पार्षद राजकुमार सेठी, संचित मिश्रा, अभिषेक शर्मा, महेंद्र सिंह सिसोदिया, विनायक शर्मा, अनिल कुमार वर्मा, नमन भारद्वाज, नमन अरोरा, स्पर्श टंडन, सचिन सैनी, दीवान सैनी, अंकित भट्ट आदि अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!