



काशीपुर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा कवि नगर मंडल अध्यक्ष राधा चौहान ने प्रदेश अध्यक्ष रुचि भट्ट, जिला अध्यक्ष मनोज पाल, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष आकांक्षा ठाकुर एवं महिला मोर्चा अध्यक्ष कल्पना राणा की संस्तुति पर भाजपा महिला मोर्चा कविनगर मंडल की नई कार्यकारिणी की घोषणा की। घोषित कार्यकारिणी में मंडल उपाध्यक्ष के पद पर निशा शर्मा, नसरीन खान एवं पायल अग्रवाल को जिम्मेदारी सौंपी गई है। मंडल महामंत्री के रूप में किरण फर्तियाल एवं नेहा चौहान को नियुक्त किया गया है। मंडल मंत्री पद पर मोनी चौधरी, प्रीति शर्मा एवं चंद्रकांता चौहान को दायित्व दिया गया। मंडल कोषाध्यक्ष के रूप में अर्चना शर्मा को जिम्मेदारी दी गई है। इसके अतिरिक्त मंडल मीडिया संयोजक रानी यादव, सोशल मीडिया संयोजक ज्योति शर्मा एवं आईटी सेल संयोजक मधुबाला को नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही कई कार्यकर्ताओं को संगठन में जिम्मेदारियां सौंपी गईं। इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा कवि नगर मंडल अध्यक्ष राधा चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास की भावना के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री धामी महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण को लेकर लगातार प्रयास कर रहे हैं तथा प्रदेश में महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं। राधा चौहान ने कहा कि भाजपा महिला मोर्चा कवि नगर संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का कार्य करेगा तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए अपेक्षा जताई कि सभी कार्यकर्ता पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

जुगनू खान
संपादक – जुगनू खबर
पता – काशीपुर, 244712
संपर्क – 6396151800



