Screenshot_20260507_131340_WhatsApp

काशीपुर वरिष्ठ भाजपा नेत्री मुक्ता सिंह ने कहा कि उत्तराखंड प्रदेश में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में लगातार चौमुखी विकास कार्य हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री धामी सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास की भावना के साथ प्रदेश को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। मुक्ता सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री धामी जनता की भावनाओं और जन अपेक्षाओं को समझते हुए विकास योजनाओं को धरातल पर उतारने का कार्य कर रहे हैं। प्रदेश के दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों से लेकर शहरी इलाकों तक सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, पर्यटन और रोजगार के क्षेत्र में तेजी से कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए प्रत्येक वर्ग के हित में योजनाएं संचालित कर रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी स्वयं विकास कार्यों की नियमित समीक्षा करते हैं और अधिकारियों से हर योजना की प्रगति की जानकारी लेते हैं, जिससे योजनाओं का लाभ सीधे जनता तक पहुंच रहा है। उत्तराखंड में आधारभूत संरचनाओं को मजबूत करने के साथ-साथ धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों के विकास पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। मुक्ता सिंह ने कहा कि आगामी कुंभ की तैयारियों को लेकर भी सरकार गंभीरता से कार्य कर रही है। श्रद्धालुओं की सुविधाओं, यातायात व्यवस्था, सुरक्षा और आधारभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए व्यापक स्तर पर योजनाएं बनाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री धामी के कुशल नेतृत्व में उत्तराखंड विकास और सुशासन की नई मिसाल कायम कर रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड आने वाले समय में देश के अग्रणी राज्यों में अपनी अलग पहचान बनाएगा और प्रदेश की जनता का भरोसा भाजपा सरकार पर लगातार मजबूत हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!