Screenshot_20260509_071551_Facebook

काशीपुर। दीपक बाली ने आज नगर पंचायत गढ़ीनेगी में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में क्षेत्र के विकास को नई दिशा देते हुए 92 लाख 69 हजार रुपये की लागत से बनने वाली आठ सड़कों के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। इस अवसर पर 95 लाभार्थियों को पेंशन स्वीकृति पत्र भी वितरित किए गए। यह कार्यक्रम पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के अनुरूप जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारने की दिशा में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्रवासियों का उत्साह देखने लायक रहा। स्थानीय लोगों ने अपने लोकप्रिय जनप्रतिनिधि दीपक बाली को लड्डुओं से तौलकर उनका भव्य स्वागत किया और क्षेत्र के विकास कार्यों के लिए आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर महापौर दीपक बाली ने कहा कि “गढ़ीनेगी की जनता द्वारा मिला प्यार, समर्थन और आशीर्वाद मेरे लिए अमूल्य है। मैं क्षेत्रवासियों के इस स्नेह का हृदय की गहराइयों से स्वागत करता हूं और विश्वास दिलाता हूं कि विकास कार्यों की यह गति लगातार जारी रहेगी। हमारा उद्देश्य हर क्षेत्र तक सड़क, पेंशन और मूलभूत सुविधाओं का लाभ पहुंचाना है, ताकि आमजन का जीवन बेहतर बन सके।” उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के नेतृत्व में विकास योजनाएं तेजी से आगे बढ़ रही हैं और आने वाले समय में गढ़ीनेगी समेत पूरे क्षेत्र में और भी जनहितकारी कार्य किए जाएंगे। इस मौके पर सांसद प्रतिनिधि तीरथ सिंह विर्क, ज्येष्ठ ब्लॉक प्रमुख जसपुर विमल कुमार, मंडल अध्यक्ष राजकुमार गुम्बर, ग्राम प्रधान अंशिका बाठला, जिला प्रकोष्ठ संयोजक मुकेश चावला, हरिओम सुधा, बाबूराम बाठला, रूपेश बाठला, सचिन बाठला, सचिन शर्मा, संजय खन्ना, युवा मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष शिव गुम्बर, पीसी वर्मा, मनोज बाठला, ईओ नगर पंचायत गढ़ीनेगी संजय नेगी, जेई विवेक कुमार सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रवासियों में विकास कार्यों को लेकर खासा उत्साह दिखाई दिया और लोगों ने महापौर दीपक बाली के नेतृत्व में क्षेत्र के चहुंमुखी विकास की उम्मीद जताई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!