Screenshot_20260508_221650_WhatsApp

काशीपुर। वरिष्ठ कांग्रेस नेता एडवोकेट हरीश कुमार सिंह ने  राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि कॉलेज परिसर की उत्तरी दिशा में सड़क किनारे स्थित लंबी बाउंड्री कई दिनों से टूटी पड़ी है, लेकिन आज तक उसके निर्माण की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। उन्होंने कहा कि कॉलेज प्रबंधन द्वारा टूटी हुई दीवार के स्थान पर केवल खानापूर्ति करते हुए टीन की चादर लगाई गई है, जो सुरक्षा के लिहाज से नाकाफी है। ऐसी स्थिति में कोई भी असामाजिक तत्व अथवा आवारा पशु आसानी से कॉलेज परिसर में प्रवेश कर सकता है, जिससे छात्राओं की सुरक्षा पर गंभीर खतरा मंडरा रहा है। एडवोकेट हरीश कुमार सिंह ने कहा कि जिस शिक्षण संस्थान में बेटियां शिक्षा ग्रहण करती हों, वहां सुरक्षा व्यवस्था में इस प्रकार की लापरवाही अत्यंत चिंताजनक है। यदि समय रहते इस समस्या का समाधान नहीं किया गया तो भविष्य में किसी बड़ी अनहोनी से इंकार नहीं किया जा सकता।उन्होंने काशीपुर के जनप्रतिनिधियों से आग्रह किया कि छात्राओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए कॉलेज प्रबंधन से वार्ता कर टूटी हुई बाउंड्री का निर्माण शीघ्र कराया जाए, ताकि छात्राएं सुरक्षित वातावरण में शिक्षा प्राप्त कर सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!